bhagalpur news. भागलपुर जिले में अग्निशमन सेवा सप्ताह शुरू

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. भागलपुर जिले में अग्निशमन सेवा सप्ताह शुरू

जिला अग्निशमन कार्यालय के तत्वावधान में मंगलवार से 20 अप्रैल तक चलने वाले अग्निशमन सेवा सप्ताह प्रारंभ हो गया है.

विज्ञापन

जिला अग्निशमन कार्यालय के तत्वावधान में मंगलवार से 20 अप्रैल तक चलने वाले अग्निशमन सेवा सप्ताह प्रारंभ हो गया है. जिला अग्निशमन कार्यालय में मंगलवार को शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. दो मिनट का मौन रखा कर सेवा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले जवानों को याद किया गया. फिर कई अस्पतालों में मॉकड्रिल, चौक-चौराहों पर बैनर-पोस्टर और पंपलेट के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. जनप्रतिनिधियों व गण्यमान्य व्यक्तियों के बीच पिन फ्लैग का वितरण भी किया गया. कार्यक्रमों का नेतृत्व जिला अग्निशमन पदाधिकारी संजय कुमार ने किया. जबकि मौके पर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी श्रवण रविदास, फायर मैन दुर्गेश कुमार, तरुण कुमार भारती, संजय कुमार, निशांत कुमार, नंदन कुमार, भूषण कुमार, जलंधर कुमार, ओमप्रकाश कुमार, गुंजन कुमार, संतोष कुमार, अजय प्रसाद सिंह, दीपक कुमार समेत अन्य भी मौजूद थे. जारी की गयी कार्यक्रमों की रूप रेखा अग्निशमन सप्ताह कार्यक्रम के तहत चलने वाले अग्निशमन सप्ताह कार्यक्रम के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूप रेखा तय कर दी गयी है. जानकारी मिली है कि 15 अप्रैल को फिट इंडिया अभियान के तहत योग कार्यक्रम के साथ नवयुग विद्यालय, आदमपुर में छात्रों व शिक्षकों के साथ प्रभातफेरी निकाली जायेगी और मॉकड्रिल आयोजित होगी. 16 अप्रैल को साइक्लोथॉन व मैराथन के जरिए अग्नि सुरक्षा का संदेश दिया जायेगा. वहीं अग्निशामलय परिसर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता भी होगी. 17 अप्रैल को चिन्मय होटल में बिजली विभाग के अभियंताओं के साथ समन्वय कर शॉर्ट सर्किट से आग की घटनाओं से बचाव के उपाय बताये जायेंगे. साथ ही विभिन्न थाना क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों व जीविका दीदियों के साथ गोष्ठी व मॉकड्रिल आयोजित की जायेगी. 19 अप्रैल को बरारी स्थित औद्योगिक क्षेत्र व खंजरपुर के कोचिंग संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम व मॉकड्रिल होंगे. 20 अप्रैल को समापन दिवस पर इस वर्ष का थीम सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज-आग की रोकथाम के लिए एक साथ के प्रचार-प्रसार के साथ इंडियन ऑयल गैस गोदाम में प्रदर्शनी व गोष्ठी आयोजित होगी. प्रतिदिन सिनेमा हॉल, अस्पताल, मॉल व मीडिया के माध्यम से भी अग्नि सुरक्षा के उपायों का व्यापक प्रचार किया जायेगा.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन