bhagalpur news. विवाहिता की मौत मामले में पति समेत ससुराल पक्ष पर प्राथमिकी

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. विवाहिता की मौत मामले में पति समेत ससुराल पक्ष पर प्राथमिकी

बाथ थाना क्षेत्र के कष्टिकरी गांव की एक विवाहिता की जहर खाने से हुई मौत मामले में नया मोड़ आ गया है

विज्ञापन

बाथ थाना क्षेत्र के कष्टिकरी गांव की एक विवाहिता की जहर खाने से हुई मौत मामले में नया मोड़ आ गया है. मृतका के भाई ने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर जबरन जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. मृतका पूजा देवी के भाई राजकुमार मुंगेर जिला के तेघरा निवासी ने बताया कि उनकी बहन की शादी फरवरी 2013 में बाथ थाना क्षेत्र के कष्टिकरी निवासी मुनेश्वर साह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. शादी में दो लाख रुपये नकद, दो भर सोना एवं अन्य घरेलू सामान उपहार स्वरूप दिया गया था. बताया कि शादी के बाद शुरुआती दो वर्षों तक सब कुछ ठीक रहा. बाद में पति एवं ससुराल पक्ष के लोग उनकी बहन के साथ मारपीट और प्रताड़ना करने लगे. इस दौरान एक पुत्र और दो पुत्रियों का जन्म भी हुआ. भाई के अनुसार, बहनोई अक्सर गाड़ी की मांग करता था और मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता था. बाथ थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के भाई द्वारा बरारी थाना में दिए गए बयान के आधार पर बाथ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन