bhagalpur news. जमीन पर पानी गिराने के विवाद में मारपीट, एक घायल

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. जमीन पर पानी गिराने के विवाद में मारपीट, एक घायल

थाना क्षेत्र के नवादा गांव में जमीन पर पानी गिराने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नवादा गांव में जमीन पर पानी गिराने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. घटना में प्रदीप मंडल घायल हो गए. घायल को परिजनों द्वारा इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सुलतानगंज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया. मामले को लेकर पीड़ित ने थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आरपीएफ ने दो यात्रियों व एक अवैध हॉकर को पकड़ा

सुलतानगंज. रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ ने शुक्रवार को अभियान चलाकर ट्रेन के लैगेज बोगी में सफर कर रहे दो यात्रियों एवं प्लेटफार्म पर अनाधिकृत रूप से सामान बेच रहे एक अवैध हॉकर को गिरफ्तार किया. वहीं स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के आरोप में दो अन्य लोगों को भी पकड़ा गया. आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर सभी को आरपीएफ पोस्ट लाया गया. उचित पहचान एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद लैगेज बोगी में पकड़े गए यात्रियों और अवैध हॉकर को पीआर बांड पर मुक्त करते हुए रेलवे न्यायालय में निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन