bhagalpur news. मेरा रेशम, मेरा अभिमान को लेकर सिल्क क्लस्टर का फील्ड विजिट

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 09 Aug 2025 1:34 AM

विज्ञापन

मेरा रेशम, मेरा अभिमान (एमआरएमए) अभियान के अंतर्गत रेशम तकनीकी सेवा केंद्र सीएसटीआरआइ केंद्रीय रेशम बोर्ड भागलपुर के जीएम डीआइसी भागलपुर (जिला नोडल अधिकारी एमआरएमए) के समन्वय में जिले के विभिन्न सिल्क क्लस्टर का क्षेत्र दौरा किया.

विज्ञापन

मेरा रेशम, मेरा अभिमान (एमआरएमए) अभियान के अंतर्गत रेशम तकनीकी सेवा केंद्र सीएसटीआरआइ केंद्रीय रेशम बोर्ड भागलपुर के जीएम डीआइसी भागलपुर (जिला नोडल अधिकारी एमआरएमए) के समन्वय में जिले के विभिन्न सिल्क क्लस्टर का क्षेत्र दौरा किया. रेशम तकनीकी सेवा केंद्र सीएसटीआरआइ केंद्रीय रेशम बोर्ड भागलपुर से त्रिपुरारी चौधरी, वैज्ञानिक-सी और आकाश शर्मा, वैज्ञानिक-बी और महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र भागलपुर के प्रतिनिधि शशि श्रीवास्तव ने रीलर्स, बुनकरों और रेशम हितधारकों के साथ बातचीत की और मेरा रेशम, मेरा अभिमान अभियान के बारे में जानकारी दी. भागलपुर के खेड़ा, राधानगर, मुस्तफापुर गांवों का यह क्षेत्र दौरा जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण कार्यक्रम और प्रौद्योगिकी प्रदर्शनों के संचालन की योजना बनाने के लिए एक रोडमैप तैयार करने के लिए किया गया था. भागलपुर जिले में डीआइसी जीएम के समन्वय से रेशम तकनीकी सेवा केंद्र, सीएसटीआरआइ केंद्रीय रेशम बोर्ड भागलपुर द्वारा जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण कार्यक्रम और प्रौद्योगिकी प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन