पीजी महिला छात्रावास दो की दीवार टूटने से छात्राएं दहशत में

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पीजी महिला छात्रावास संख्या-दो की दीवार टूटने से यहां रहने वाली छात्राएं दहशत में हैं
भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पीजी महिला छात्रावास संख्या-दो की दीवार टूटने से यहां रहने वाली छात्राएं दहशत में हैं. हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से हॉस्टल की वार्डन व छात्राओं ने टीएमबीयू के प्रभारी कुलपति, डीएसडब्ल्यू, रजिस्ट्रार, प्रॉक्टर को मामले में लिखित आवेदन दिया है.वार्डन डॉ इंदू कुमारी ने आवेदन में कहा कि बीते शनिवार को कुछ युवक कैंपस में घुस गये थे. बाद में पुलिस को बुलाया गया. इससे पहले युवक भाग निकले. छात्रावास प्रिफेक्ट अंजली झा ने बताया कि हाॅस्टल का दीवार टूट गया है. उसी दीवार से युवक अंदर प्रवेश किया था. टूटी दीवार के रास्ते असामाजिक तत्व लगातार छात्रावास परिसर में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे हैं. छात्राओं ने कहा कि ऐसे में छात्रावास में रहने वाली छात्राएं भय व दहशत में रह रही है. उनलोगों को रोकने पर वार्डन, कर्मचारियों व सफाईकर्मियों को धमकी भी दी जा रही हैं.
वहीं, वार्डन डॉ इंदू कुमारी ने कहा कि आवेदन देने के बाद विवि प्रशासन की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया है. सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था नहीं करायी गयी है.छात्रावास में तत्काल चार सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराने की मांग
वार्डन ने बताया कि छात्रावास में तत्काल चार सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराने की मांग प्रशासन से की गयी है. साथ ही छात्रावास के पीछे वाले हिस्से में दिन और रात दोनों समय नियमित पुलिस गश्ती की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, ताकि छात्रावास में रहने वाली छात्राएं सुरक्षित रह सकें.
सुरक्षा को लेकर प्रॉक्टर को आवेदन भेजा गया – डीएसडब्ल्यू
टीएमबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो अर्चना साह ने कहा कि वार्डन से मिले आवेदन को प्रॉक्टर के समक्ष भेजा गया है, ताकि सुरक्षा को लेकर विवि के चार सुरक्षा कर्मी को छात्रावास को उपलब्ध कराये. उन्होंने कहा कि दीवार टूटने को लेकर विवि इंजीनियर को भी मौके पर भेजा गया था. इसे लेकर वरीय अधिकारी के समक्ष फाइल बढ़ायी जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










