Bhagalpur news किसान निश्चिंत होकर खेती करें, अपराधियों से हम निबटेंगे : विधायक

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news किसान निश्चिंत होकर खेती करें, अपराधियों से हम निबटेंगे : विधायक

फसल लूट की संभावना को लेकर विधायक बहियार पहुंचे कहा किसान निश्चिंत हो खेती करें

विज्ञापन

कोशी दियारा में अपराधी किसानों की फसल लूटने को लेकर सक्रिय हो गये हैं. इस बात की शिकायत को लेकर चार दिन पूर्व झंडापुर, दयालपुर, औलियाबाद, जयरामपुर, तेलघी, कठेला, रामगढ़ और तुलसीपुर समेत अन्य कई गांवों के किसान विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इं शैलेंद्र से मिले थे. उन्होंने कहा था कि वह कोसी बहियार के किसानों से बात करने व वहां सक्रिय अपराधी को चेतावनी देने स्वयं बेलोरा बहियार पहुंचेंगे. विधायक शुक्रवार को अपराह्न पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, नदी थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा व सशस्त्र बलों के साथ किसानाें से मिलने कोसी दियारा पहुंचे. उन्होंने किसानों से कहा कि निश्चिंत होकर खेती करें, अपराधियों से हम निबटेंगे. किसी की हिम्मत नहीं कि मेरे रहते किसानों की मेहनत पर हाथ डाल सके. किसानों की सुरक्षा सर्वोपरि है. विधायक ने मौके पर से ही नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार से बातचीत कर दियारा में स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने का अनुरोध किया. एसपी ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया. विधायक के साथ रूपेश रूप, दिलीप महतो, ब्रजेश चौधरी, लालमोहन, सिंटू, विक्की चौधरी व सदानंद मंडल दियारा पहुंचे थे.

मृतक विनय गुप्ता की बेटी को बाल भारती विद्यालय देगा निःशुल्क शिक्षा

नवगछिया बाजार के हड़िया पट्टी के दुकानदार विनय गुप्ता की हत्या के बाद पूरा क्षेत्र शोकाकुल है. इस बीच बाल भारती विद्यालय मृतक की पुत्री आर्य राजनंदनी को कक्षा 10वीं तक निःशुल्क शिक्षा देने की घोषणा की है. यह निर्णय समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन रहा है. विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अजय कुमार रूंगटा ने बताया कि विनय गुप्ता बहुत ही मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे. विद्यालय परिवार उनके दुखद निधन से मर्माहत है. उनकी बेटी की शिक्षा को बाधित नहीं होने देने के उद्देश्य से परिजनों के लिखित अनुरोध पर यह फैसला लिया गया है. आर्य राजनंदनी की पढ़ाई पूरी तरह निःशुल्क की जायेगी. डॉ बिपिन यादव, गौतम यादव और स्व विनय गुप्ता के भांजे भी इस मौके पर उपस्थित थे. बाल भारती विद्यालय का यह मानवीय कदम समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश देने वाला है और दुख की घड़ी में परिवार को एक मजबूत सहारा भी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन