Bhagalpur news भूमि अधिग्रहण की नोटिस के बिना निर्माण नहीं होने देने पर किसान अड़े

भूमि अधिग्रहण से संबंधित नोटिस नहीं दिया जाता, तब तक किसी प्रकार का कार्य शुरू नहीं होने देंगे.
सुलतानगंज कमरगंज में गंगाजल लिफ्ट परियोजना को लेकर रविवार को प्रोजेक्ट मैनेजर, जिला भू-अर्जन कार्यालय की टीम, कमरगंज पंचायत के मुखिया भरत कुमार व किसानों के बीच वार्ता हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी. किसानों ने स्पष्ट कहा कि जब तक भूमि अधिग्रहण से संबंधित नोटिस नहीं दिया जाता, तब तक किसी प्रकार का कार्य शुरू नहीं होने देंगे. मुखिया ने बताया कि किसान अपनी जमीन से जुड़े अधिकारों को लेकर आशंकित हैं और नोटिस मिलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया स्वीकार करने की बात कह रहे हैं. 11 फरवरी को मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए परियोजना में तेजी लाने का निर्देश है. इधर किसान नोटिस और मुआवजे की प्रतीक्षा में हैं. जिला भू-अर्जन टीम ने आश्वासन दिया कि नोटिस जारी करने की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है और जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जायेगी. कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने किसानों से अनुरोध किया कि फिलहाल केवल मिट्टी लेवलिंग का कार्य करने दिया जाए, क्योंकि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. बावजूद किसान कार्य शुरू करने को तैयार नहीं हुए, जिससे परियोजना की रफ्तार फिलहाल थमी है. बांका जिले में काम तेजी से हो रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




