Bhagalpur news तेतरी दुर्गा मंदिर में 25 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news तेतरी दुर्गा मंदिर में 25 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ

25 जरूरतमंद, गरीब और निसहाय परिवारों के बेटा-बेटियों का विवाह पूरे वैदिक विधि-विधान और सामाजिक गरिमा से संपन्न कराया गया.

विज्ञापन

तेतरी दुर्गा मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को निशुल्क सामूहिक विवाह महोत्सव के चतुर्थ संस्करण के आयोजन में कुल 25 जरूरतमंद, गरीब और निसहाय परिवारों के बेटा-बेटियों का विवाह पूरे वैदिक विधि-विधान और सामाजिक गरिमा से संपन्न कराया गया. इस में चार जोड़े ऐसे थे, जिनमें वर-वधू दोनों दिव्यांग थे, जबकि सात जोड़े अनाथ परिवार से थे. कार्यक्रम का शुभारंभ तेतरी दुर्गा मंदिर मेला समिति के अध्यक्ष रमाकांत राय, नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह, सब इंस्पेक्टर दिव्या प्रभा ने किया. उद्घाटन के बाद सभी वर-वधुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार एक-दूसरे को वरमाला पहनाया. विद्वान आचार्यों के सानिध्य में स्वस्तिवाचन, गंगा आरती और मंगलाचरण के साथ सभी विवाह विधिवत संपन्न हुए. आयोजक समिति ने वर-वधू के लिए वस्त्र, शृंगार, भोजन से लेकर विदाई तक की समुचित व्यवस्था की गयी थी. आयोजन में प्रीति कुमारी-आकाश कुमार, किरण कुमारी-निक्कू, ननकी कुमारी-दीपक, मौसम कुमारी-हरभजन, सुमन कुमारी-विशाल, सोनी कुमारी-अमित, आभा कुमारी-बिट्टू, नेहा कुमारी-मुकेश, बेबी कुमारी-विजय, तनूजा कुमारी-साजन, मोनी कुमारी-अर्जुन, मुस्कान-भरत, आरती कुमारी-बमबम, लक्ष्मी-रवि, आरती-शिवम, शिरोमणि-छोटू, नीतू-राहुल, शबनम-सुमन, मुस्कान-बंटी, सोनी-लक्षण, जूली-नवीन, टुसी-गिरधारी, अनिता-भोला सहित कुल 25 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया. कार्यक्रम के अंत में पंकज सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

एनडीए गठबंधन ने नवगछिया नगर में विजय जुलूस निकाला

नवगछिया एनडीए गठबंधन के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बनने के उपलक्ष्य में एनडीए गठबंधन ने नवगछिया नगर में विजय जुलूस निकाला. जुलूस में आतिशबाजी की गयी. आम लोगों में मिठाई का वितरण किया गया. मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, जदयू के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, लोजपा के जिलाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा, पूर्व सांसद अनिल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, मनोज पांडे्, कौशल जायसवाल, कुणाल गुप्ता, अजय कुशवाहा, दीपक कुमार भगत, विक्रम सिंह, धीरज पोद्दार, आनंद कुमार, ज्ञानसक सिंह, हुलाश सिंह, किशोर झा, पन्ना लाल यादव, दयाराम चौधरी, प्रवीण भगत, सुनील साह, प्रिंस पटेल, बजरंगी पोद्दार, अनिल केजरीवाल समेत तमाम एनडीए के कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी, सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार, बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी, अमित शाह के जिंदाबाद के नारा लगाये. भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार आम जन की सरकार होगी. जनता के हित के लिए सुशासन कायम करने के लिए काम करेगी और भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनेगा.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन