bhagalpur news. पीजी व स्नातक के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि में विस्तार

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. पीजी व स्नातक के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि में विस्तार

टीएमबीयू ने पीजी व स्नातक के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि में विस्तार किया है. पीजी सत्र 2024-26 सेमेस्टर चार का परीक्षा फॉर्म अब बिना विलंब शुल्क 28 अप्रैल तक भरायेगा

विज्ञापन

टीएमबीयू ने पीजी व स्नातक के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि में विस्तार किया है. पीजी सत्र 2024-26 सेमेस्टर चार का परीक्षा फॉर्म अब बिना विलंब शुल्क 28 अप्रैल तक भरायेगा. जबकि विलंब शुल्क के साथ 29 अप्रैल से चार मई तक जमा लिया जायेगा. इसे लेकर विवि ने शनिवार को अधिसूचना जारी की है.

स्नातक सेमेस्टर पांच का 28 से भरायेगा फॉर्म

विवि में स्नातक सत्र 2023-27 सेमेस्टर पांच का बिना विलंब शुल्क के 28 अप्रैल से आठ मई तक परीक्षा फॉर्म कॉलेजों में जमा लिया जायेगा. जबकि नौ से 12 मई तक विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरायेगा. वहीं, स्नातक सत्र 2024-28 सेमेस्टर तीन के परीक्षा फॉर्म भरने से छुटे विद्यार्थियों को विवि ने एक और मौका दिया है. वे विद्यार्थी विलंब शुल्क के साथ 22 अप्रैल तक परीक्षा फॉर्म कॉलेजों में जमा करा सकते हैं. विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो विनोद कुमार ओझा ने कहा कि सभी पीजी विभागों व कॉलेजों में परीक्षा फॉर्म भराने की तिथि विस्तार किये जाने का पत्र भेजा गया है.

छात्र संगठनों ने फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग की थी

छात्र संगठन सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसएसएआइ), अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व छात्र लोक माेर्चा ने पीजी व स्नातक परीक्षा के फॉर्म भरने की तिथि और बढ़ाने की मांग कर रहे थे, ताकि जिन विद्यार्थियों का एनईपी लगा है. एनईपी में त्रुटि सुधार होने के बाद उन छात्र-छात्राओं को परीक्षा फॉर्म भरने का मौका मिल सके.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन