Bhagalpur news विक्रमशिला सेतु पर भीषण जाम, वाहनों की लंबी कतार

Published by :JITENDRA TOMAR
Published at :19 Apr 2026 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news विक्रमशिला सेतु पर भीषण जाम, वाहनों की लंबी कतार

नवगछिया विक्रमशिला सेतु पर शनिवार को भीषण जाम लगने से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

नवगछिया विक्रमशिला सेतु पर शनिवार को भीषण जाम लगने से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. जाम की स्थिति इतनी भयावह थी कि सेतु से लेकर नवगछिया जीरोमाइल तक करीब 15 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गयी. सबसे अधिक परेशानी परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्राओं और ऑफिस जाने वाले लोगों को उठानी पड़ी. कई परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने को लेकर चिंतित नजर आये. तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच लोग घंटों जाम में फंसे रहने को मजबूर रहे. हैरानी की बात यह रही कि जाम लगने का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. न तो किसी वाहन के खराब होने की सूचना है और न ही किसी सड़क दुर्घटना की पुष्टि हुई है.बावजूद पूरे पुल पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी. लोगों का कहना है कि जाम के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए मौके पर एक भी पुलिस पदाधिकारी मौजूद नहीं था, जिससे स्थिति और बिगड़ती चली गयी. लोगों ने आरोप लगाया कि समय पर ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था नहीं होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई. जाम में फंसे लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. उनका कहना है कि पुल जैसे संवेदनशील मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती होनी चाहिए, ताकि इस तरह की समस्याओं से बचा जा सके. फिलहाल प्रशासन की ओर से जाम हटाने के प्रयास जारी हैं. लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही स्थिति सामान्य होगी और आवागमन सुचारू रूप से बहाल किया जायेगा.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन