ePaper

Bhagalpur news माघी काली पूजा को लेकर मंदिर परिसर में मेला

Updated at : 22 Jan 2026 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news माघी काली पूजा को लेकर मंदिर परिसर में मेला

माघी काली पूजा को लेकर पिछले कई दिनों से सन्हौला बाजार व मंदिर परिसर में भक्ति में का माहौल बना था.

विज्ञापन

माघी काली पूजा को लेकर पिछले कई दिनों से सन्हौला बाजार व मंदिर परिसर में भक्ति में का माहौल बना था. जब से माता काली की प्रतिमा स्थापना हुई तब से ही मंदिर परिसर में मां काली के दर्शन व पूजा करने के लिए भक्तो की भीड़ उमड़ती रही. मेले में आये ब्रेक डॉन्स, मिक्की माउस, सहित तरह-तरह के झूले, चाट, चाउमिन, मिठाई का बच्चों ने भरपूर आनंद लिया. बीते रात्रि पूजा अर्चना कर मां काली की प्रतिमा विसर्जन के लिए विशाल विसर्जन जुलूस निकाला गया. माता के जयकारे के साथ माता की प्रतिमा को मंदिर परिसर से सन्हौला बाजार का भ्रमण करा शिव मंदिर तालाब मे विसर्जन किया. बुधवार की रात्रि भव्य आरती हुई. मेला परिसर में कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे को लगाया गया है, कैमरे से मेला की निगरानी की गयी.

शिवनारायणपुर में इंटरसिटी के ठहराव का शुभारंभ

कहलगांव शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 13235/13236 एसबीजी–डीएनआर–एसबीजी एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ बुधवार को रेलवे की ओर से आयोजित कार्यक्रम में किया गया. सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि शिवनारायणपुर स्टेशन पर उक्त ट्रेन के ठहराव की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी. उन्होंने मंडल संसदीय समिति की बैठकों एवं निरंतर पत्राचार के माध्यम से रेल मंत्रालय के समक्ष लगातार उठाया था, जिसके सकारात्मक परिणामस्वरूप आज यह सुविधा उपलब्ध हो सकी. सांसद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके विवेकानंद गुप्ता जी, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता सचिन पांडेय जी, ई अमन सिन्हा, सोनू आनंद , चैलेंज सिंह अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

सरस्वती पूजा को लेकर फ्लैग मार्च

सरस्वती पूजा व गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को सुलतानगंज थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व भागलपुर विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने किया. सुलतानगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार व बीडीओ संजीव कुमार मौजूद थे.फ्लैग मार्च की शुरुआत सुलतानगंज थाना परिसर से हुई, जो मुख्य चौक बाजार, अपर रोड, कृष्णगढ़, स्टेशन रोड, बायपास, दिलगौरी, शाहाबाद चौक और ब्लॉक रोड होते हुए नगर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर संपन्न हुआ. पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन