bhagalpur news. छात्रों का बनेगा फेस अटेंडेंस, योजना में धांधली पर लगेगी रोक
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 26 Jul 2025 1:39 AM
सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों का अब टैब के माध्यम से फेस अटेंडेंस बनेगा.
सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों का अब टैब के माध्यम से फेस अटेंडेंस बनेगा. इससे छात्रों की उपस्थिति का तरीका अब डिजिटल हो जायेगा. इस पहल से छात्रों के नाम से रोजाना बनने वाले एमडीएम समेत अन्य योजनाओं में जारी धांधली पर रोक लगेगी. सरकार की योजनाओं का लाभ केवल नियमित आने वाले बच्चों को ही मिलेगा. समग्र शिक्षा अभियान की ओर से संचालित इस योजना की शुरुआत अगस्त के अंतिम सप्ताह में हो सकती है. इसके लिए सरकारी स्कूलों में टैब का वितरण किया जा रहा है. इस टैब में फेस रिकग्निशन के लिए साफ्टवेयर को अपलोड किया गया है. इस नयी तकनीक को लागू करने के लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना मुख्यालय स्तर तैयारी में लगा है. इस व्यवस्था के तहत बच्चों का अटेंडेंस स्कूल की शुरुआत व अंत में बनेगा. चेहरे की लाइव तस्वीर लेकर साॅफ्टवेयर पर अपलोड किया जायेगा. दोनों टाइम की तस्वीर से यह भी पता चलेगा कि कहीं बच्चे बीच में स्कूल छोड़कर तो नहीं चले गये.
इसी सिस्टम से शिक्षकों का भी बनेगा अटेंडेंस
टैब के माध्यम से स्कूल के शिक्षकों का भी अटेंडेंस बनाने की तैयारी चल रही है. विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ई शिक्षाकोष एप में भी फेस अटेंडेंस सुविधा शुरू होगी. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद से जिले के नगर निगम सहित 17 प्रखंडों के लिए कुल 4304 टैब आवंटित किये गये थे. जिनका वितरण भी कर दिया गया है. अब इन टैबलेट के आइएमईआइ नंबर को स्कूल के साथ-साथ ई-शिक्षा कोष पर अपलोड किया जा रहा है, ताकि मुख्यालय से इनकी निगरानी सुनिश्चित हो सके. जिले में कहलगांव को सबसे अधिक 469 टैब, पीरपैंती को 450 टैब, रंगरा चौक को 118 टैब व सबसे कम इस्माइलपुर को 88 टैब मिले हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










