bhagalpur news. 17 मई से शुरू होगी इवीएम की जांच, छह जून तक चलेगी

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. 17 मई से शुरू होगी इवीएम की जांच, छह जून तक चलेगी

इवीएम का फर्स्ट लेवल चेकिंग का काम 17 मई से शुरू कर रहे हैं. यह छह जून तक चलेगा. भागलपुर में कुल 5107 बीयू, 3865 सीयू व 4146 वीवीपैट उपलब्ध हैं.

विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बुधवार को समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने बैठक की. बैठक के बाद डीएम ने पत्रकारों को संबोधित किया. उन्होंने कहा, इवीएम का फर्स्ट लेवल चेकिंग का काम 17 मई से शुरू कर रहे हैं. यह छह जून तक चलेगा. भागलपुर में कुल 5107 बीयू, 3865 सीयू व 4146 वीवीपैट उपलब्ध हैं. जांच के लिए इसीआइएल के 13 इंजीनियर भी प्रतिनियुक्त किये गये हैं. उनकी सहायता के लिए 19 कर्मियों व सात मास्टर ट्रेनरों को प्रतिनियुक्त किया गया है. विभिन्न राजनीतिक दलों को एड्रेस किया है, जिनसे चेकिंग के दौरान एफएलसी हॉल उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है. पूरी जांच प्रक्रिया की वीडियोग्रीफी होगी. सीसीटीवी की भी नजर रहेगी. बाहर डीएफएमडी भी रहेगी. प्रक्रिया का लाइव वेबकास्टिंग किया जायेगा. पूरी जांच निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार होगी. जांच का काम सुबह नौ से शाम सात बजे तक होगा. प्रत्येक मशीन की जांच की जायेगी. जिस मशीन में त्रुटि रहेगी उसे इसीआइल को वापस भेज दी जायेगी. जो सही मशीन है उसे चेक करने के बाद वेयर हाउस में रखा जायेगा. अभी वेयर हाउस में निर्वाचन आयोग के मानक के अनुसार पर्याप्त संख्या में मशीनें उपलब्ध हैं. फिर भी कोई कमी रहेगी, तो अन्य जिलों से मशीनें मंगायी जायेगी. उसकी भी उक्त प्रक्रिया के अनुसार फर्स्ट लेवल चेकिंग किया जायेगा. बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि छूटे हुए युवा पुरुष व महिलाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ को सहयोग करें. जिनकी आयु 17 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए प्रपत्र-छह भरा जा सकता है. ———————- मतदाताओं की संख्या बिहपुर : 280102 गोपालपुर : 289729 पीरपैंती : 377467 कहलगांव : 373217 भागलपुर : 352624 सुलतानगंज : 349195 नाथनगर : 360436 कुल : 2382770 (नोट : यह विधानसभावार आंकड़े हैं.)

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन