Bhagalpur news स्टेशन पर चला पर्यावरण जागरूकता अभियान

Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 24 May 2026 1:07 AM

विज्ञापन

प्लास्टिक उपयोग में कमी व सतत जल उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

मालदा मंडल की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत प्लास्टिक उपयोग में कमी व सतत जल उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया. स्टेशन प्रबंधक गिरीश प्रसाद सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान यात्रियों को अपनी पानी की बोतल साथ रखने, उसे पुनः भरकर उपयोग करने तथा प्लास्टिक कचरे को कम करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि स्टेशन परिसर के खाद्य स्टॉल एवं विक्रेता इकाइयों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया, ताकि एकल-उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके. यात्रियों एवं खानपान विक्रेताओं को पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने तथा जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया. स्टेशन प्रबंधक ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उद्देश्यों के अनुरूप मालदा मंडल पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है. अभियान के दौरान स्टेशन परिसर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया. सफाई व्यवस्था बेहतर बताया गया. मौके पर हेल्थ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, कॉमर्शियल सुपरवाइजर रतन प्रसाद यादव, स्टेशन प्रबंधक गिरीश प्रसाद सिंह व कर्मी मौजूद थे.

भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन से खुशी

नवगछिया भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन से नवगछिया बिहपुर में खुशी की लहर दौड़ गयी. रेल मंत्रालय की ओर से स्वीकृत अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 03407 व 03408 के परिचालन से नवगछिया, बिहपुर के यात्री, व्यापारी और किसान उत्साहित हैं. भागलपुर-मुंगेर रोजाना आने-जाने वालों को बड़ी राहत. शनिवार को ट्रेन के पहले दिन 03407 भागलपुर-कटिहार एक घंटा 50 मिनट विलंब से नवगछिया पहुंची. 03408 कटिहार-भागलपुर – एक घंटा विलंब से नवगछिया पहुंची. नवगछिया पहुंचने पर रेलवे सलाहकार सदस्य मुकेश राणा ने ट्रेन के गार्ड आलोक भारती और चालक अरबिंद कुमार का मुंह मीठा करा कर स्वागत किया और कहा किपहले दिन तकनीकी कारणों से विलंब हुई. यह ट्रेन नियमित रूप से चले, सभी मिलकर प्रयास करेंगे. इस ट्रेन से कई जिलों के यात्रियों को सहूलियत हो रही है.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन