bhagalpur news. दीपनगर चौक झुग्गी-बस्ती से लोगों ने सामान समेटना किया शुरू, हटेगा अतिक्रमण

दीपनगर चौक स्थित नगर निगम की 15 कट्ठा जमीन से अतिक्रमणकारियों को एक बार फिर अपनी झुग्गी हटाने की चेतावनी दी गयी.
दीपनगर चौक स्थित नगर निगम की 15 कट्ठा जमीन से अतिक्रमणकारियों को एक बार फिर अपनी झुग्गी हटाने की चेतावनी दी गयी. इसके बाद यहां के लोगों ने अपना सामान समेटना भी शुरू कर दिया है. हालांकि लोगों का कहना है कि केवल उनके लिए रहने की व्यवस्था की जाये. सामाजिक कार्यकर्ता मनोज गुप्ता ने कहा कि इसके लिए मेयर व जिला प्रशासन से मांग की गयी है. अभी यहां 40 से अधिक परिवार रह रहे हैं. प्रशासन की चेतावनी के बाद यहां से सामान हटाना शुरू कर दिया गया है. साथ ही झुग्गी के चदरा को भी हटा लिया गया है. कुछ दिन समय मांगा गया है ताकि ठीक से अपने घर का सामान हटा सकें. ठंड में मानवता के नाते उनके लिए व्यवस्था हो. यहां मल्टीलेवल मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना है. इससे आंतरिक संसाधनों और आय में वृद्धि होने की उम्मीद है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निशिरंजन ठाकुर
निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










