भागलपुर के भूतनाथ मंदिर क्षेत्र का होगा विकास, शहर में अंडरग्राउंड होंगे बिजली तार
Author Sanjeev kumar jha
Updated:
विज्ञापन

विश्व बैंक की एक उच्च स्तरीय टीम ने भागलपुर का दौरा कर शहर में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और बुनियादी ढांचे की प्रगति का जायजा लिया है.
विज्ञापन
भागलपुर से ब्रजेश की रिपोर्ट :
विश्व बैंक की एक उच्च स्तरीय टीम ने भागलपुर का दौरा कर शहर में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और बुनियादी ढांचे की प्रगति का जायजा लिया है. इस दिशा में नगर सरकार के साथ बैठक भी हो चुकी है. शहर के सतत विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई है. इस दौरान बिजली के तारों और सीवरेज सिस्टम को अंडरग्राउंड करने के प्रस्ताव पर विशेष रूप से सहमति बनी है. विश्व बैंक की टीम ने इसे एक बेहतर योजना करार देते हुए अधिकारियों को इसका विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर भेजने का निर्देश दिया है.भूतनाथ मंदिर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण
अध्ययन दल ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर स्थानीय जरूरतों का अध्ययन किया. टीम ने विशेष रूप से भूतनाथ मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस दौरान जल निकासी व्यवस्था, सीवरेज नेटवर्क और सड़कों की स्थिति की समीक्षा की गयी. टीम के सदस्यों ने कई योजनाओं की गुणवत्ता की सराहना भी की.तीन दिवसीय बिहार दौरे पर है टीम
विश्व बैंक की इस टीम में रोसाना नित्ती और वसुधा थावकर शामिल हैं, जबकि तकनीकी सहयोग के लिए नगर विकास विभाग के अपर निदेशक अभिषेक आनंद को प्रतिनियुक्त किया गया है. यह टीम शनिवार तक बिहार के दौरे पर है. 21 मई को पटना और 22 मई को भागलपुर का दौरा करने के बाद, यह टीम 23 मई को पुनः पटना में विकास योजनाओं का अंतिम जायजा लेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By संजीव झा
संजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










