Bhagalpur. कई फीडरों में गुल रहेगी बत्ती, दोपहर 1 बजे तक रहेगा पावर कट
Edited by SANJEEV KUMAR JHA
Updated:
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने मेंटेनेंस का काम तेज कर दिया है. इसी कड़ी में बुधवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
विज्ञापन
Bhagalpur News भागलपुर से ब्रजेश की रिपोर्ट :
गर्मी के मौसम में सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने मेंटेनेंस का काम तेज कर दिया है. इसी कड़ी में बुधवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. कोयला डिपो के पास केबल बदलने और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर के लोड शेडिंग को लेकर 11 केवी वेरायटी फीडर और हॉस्पिटल फीडर को आंशिक रूप से बंद रखा जायेगा.सुबह 05:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक रहेगा पावर कट
बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, वेरायटी चौक स्थित एक होटल की गली में ट्रांसफॉर्मर से जुड़ा जरूरी कार्य कराया जायेगा. इस वजह से क्षेत्र के दो ट्रांसफॉर्मर की बिजली सुबह 05.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी. उपभोक्ताओं को सलाह दी गयी है कि वे इस समयावधि से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें.कार्य कराना बेहद जरूरी : सहायक अभियंता
सहायक अभियंता प्रणव मिश्रा ने बताया कि आगामी भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए यह कार्य कराना बेहद आवश्यक है, ताकि आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से न जूझना पड़े. मुख्य बातें
कोयला डिपो के पास केबल और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर की लोड शेडिंग का काम होगा.11 केवी वेरायटी फीडर और हॉस्पिटल फीडर आंशिक रूप से बंद रहेंगे.
वेरायटी चौक स्थित होटल की गली में दो ट्रांसफॉर्मर की बिजली बंद रहेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By SANJEEV KUMAR JHA
संजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










