Bhagalpur News: रोगी कल्याण समिति के गठन के लिए आठ सामाजिक कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया
Author Sanjiv kumar
Updated:
विज्ञापन

रोगी कल्याण समिति के गठन के लिए आठ सामाजिक कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है.
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, भागलपुर
रोगी कल्याण समिति के गठन के लिए आठ सामाजिक कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है. सिविल सर्जन ने आठ अलग-अलग कार्यकर्ताओं का नाम मुख्यालय भेजा है. एक सप्ताह के अंदर रोगी कल्याण समिति का गठन किया जायेगा. सिविल सर्जन के द्वारा कमेटी को गठित कर इसकी जानकारी मुख्यालय को भेजी जायेगी. जिन कार्यकर्ताओं को रोगी कल्याण समिति में शामिल किया गया है. उसमें अपर्णा कुमारी, रोहित पासवान, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, वंदना तिवारी, नितेश कुमार सिंह, मुकेश राणा व डाॅ. गौतम कुमार शामिल हैं. बीते दिनों मुख्यालय की तरफ से सिविल सर्जन को आठ सामाजिक कार्यकर्ता के नाम का चयन कर, एक सप्ताह के अंदर रोगी कल्याण समिति का गठन करने का निर्देश मिला था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










