दाउदवाट में झुका 33 हजार वोल्ट का पोल, आज सुबह 10 बजे से 5 घंटे तक बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन

दाउदवाट में झुका हाइटेंशन लाइन का पोल. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bhagalpur Power Cut : भागलपुर शहर के दाउदबाट इलाके में 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का पोल झुक जाने से बड़ा हादसा टल गया है. एहतियात के तौर पर आज सुबह 10 बजे से 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इससे मोजाहिदपुर पावर हाउस से जुड़े कई इलाके प्रभावित होंगे.

विज्ञापन

Bhagalpur Power Cut : भागलपुर शहर से सटे दाउदबाट इलाके में 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का पोल झुक जाने के कारण बड़ा हादसा होने की आशंका पैदा हो गयी है. एहतियात के तौर पर बिजली विभाग ने रविवार को पोल बदलने का निर्णय लिया है. इस वजह से सुबह 10 बजे के बाद मोजाहिदपुर पावर हाउस से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

विज्ञापन

पांच घंटे चलेगा मरम्मत कार्य

बिजली विभाग के अनुसार पोल बदलने और लाइन को सुरक्षित करने में करीब चार से पांच घंटे का समय लगेगा. जब तक मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक मोजाहिदपुर पावर हाउस से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

इन इलाकों की बिजली रहेगी प्रभावित

मोजाहिदपुर पावर हाउस बंद रहने का असर शहर के कई इलाकों पर पड़ेगा. रेलवे फीडर, अस्पताल फीडर, वेरायटी चौक फीडर समेत इससे जुड़े इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. विभाग ने लोगों से आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने की अपील की है.

बारिश से कमजोर हुई मिट्टी, इसलिए झुका पोल

मोजाहिदपुर विद्युत सब डिवीजन के सहायक अभियंता प्रणव मिश्रा ने बताया कि किसी वाहन की टक्कर से पोल नहीं झुका है. प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लगातार बारिश के कारण मिट्टी कमजोर हो गयी और बिजली तारों के भार से 33 हजार वोल्ट का पोल झुक गया.

उन्होंने बताया कि नया पोल मंगा लिया गया है और मरम्मत के लिए विभाग की टीम पूरी तरह तैयार है. रविवार सुबह 10 बजे के बाद कार्य शुरू कर दिया जायेगा. कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन