ePaper

bhagalpur news. ड्राइवर एसोसिएशन ने समाहरणालय परिसर में दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

Updated at : 09 Mar 2026 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. ड्राइवर एसोसिएशन ने समाहरणालय परिसर में दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार की जिला इकाई के तत्वावधान में सोमवार को समाहरणालय परिसर में व्यावसायिक चालकों ने अपने 10 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया.

विज्ञापन

ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार की जिला इकाई के तत्वावधान में सोमवार को समाहरणालय परिसर में व्यावसायिक चालकों ने अपने 10 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया. धरना के बाद संगठन के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन के पदाधिकारी को 10 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. संगठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि व्यावसायिक ड्राइवरों की सामाजिक सुरक्षा और कल्याण को लेकर सरकार से कई मांगें की गयी हैं. इसमें सड़क दुर्घटना में ड्राइवर की मृत्यु को आपदा की श्रेणी में शामिल करने, ड्राइवर आयोग और ड्राइवर वेलफेयर फंड का गठन करने तथा दुर्घटना में मृत्यु पर 20 लाख रुपये और अपंगता पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने की व्यवस्था करने की मांग शामिल है. इसके अलावा 30 वर्ष की आयु के बाद ड्राइवरों के लिए पेंशन योजना लागू करने, उनके बच्चों के लिए उच्च शिक्षा में विशेष आरक्षण देने तथा वाहनों में आगे और पीछे रिकॉर्डिंग के लिए छह कैमरा लगाने की व्यवस्था करने की भी मांग की गयी है. संगठन ने एक सितंबर को ड्राइवर दिवस घोषित करने और ड्राइवरों को द्वितीय श्रेणी सैनिक का दर्जा देने की मांग भी उठायी. साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सरकारी अस्पतालों के आइसीयू में ड्राइवरों के लिए एक बेड आरक्षित करने और ड्राइवरों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की गयी है. संगठन का कहना है कि यह मांगें सभी कमर्शियल लाइसेंसधारी ड्राइवरों के हित में सरकार के समक्ष रखी गयी हैं. धरना कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष विपिन यादव, जिला प्रभारी गुड्डृ यादव, जिला संचालक छोटे विपिन यादव, महासचिव कबीर राज, सचिव कुंदन यादव, मीडिया प्रभारी पंकज कुमार समेत अन्य चालक भी मौजूद थे.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन