ePaper

bhagalpur news. भागलपुर आइएमए की अध्यक्ष डॉ रेखा झा के नाम की स्पेशल सेक्रेटरी ऑफ हेल्थ के लिए करेंगे अनुशंसा

Updated at : 24 Jan 2026 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. भागलपुर आइएमए की अध्यक्ष डॉ रेखा झा के नाम की स्पेशल सेक्रेटरी ऑफ हेल्थ के लिए करेंगे अनुशंसा

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भागलपुर की ओर से शनिवार को आइएमए हॉल में एनुअल कॉन्फ्रेंस हुआ.

विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भागलपुर की ओर से शनिवार को आइएमए हॉल में एनुअल कॉन्फ्रेंस हुआ. कार्यक्रम में चीफ गेस्ट पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह ने घोषणा की कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर प्रदेश सरकार के साथ मिल कर भागलपुर आइएमए की अध्यक्ष डॉ रेखा झा को स्पेशल सेक्रेटरी ऑफ हेल्थ बनाने के लिए अनुशंसा करेंगे. उन्होंने बताया कि यह पद आइएएस रैंक का होता है. उनके साथ कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ धन्वंतरि तिवारी, गेस्ट ऑफ ऑनर आइएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार यादव, डॉ ब्रजनंदन कुमार, डॉ दिनेश कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ डीपी सिंह, डॉ राजीव सिन्हा, भागलपुर सेक्रेटरी डॉ आरपी जायसवाल आदि ने शिरकत की. डॉ धन्वंतरि तिवारी ने कहा कि भागलपुर आइएमए प्रदेश की अन्य शाखा में अधिक वाइवेंट है. सामाजिक सरोकार के लिए सभी संगठन को प्रेरित करता रहता है. इसी क्रम में सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया. इस मौके पर डॉ एसएन झा, डॉ वीरेंद्र कुमार सेक्रेटरी, डॉ अनुपमा सिन्हा, डॉ वर्षा सिन्हा, मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ हेम शंकर शर्मा, डॉ अर्चना झा, डॉ लीना नायर, डॉ अंजू, डॉ शांतनु घोष, डॉ संदीप लाल, डॉ एसके निराला, डॉ वीणा सिन्हा, आदि उपस्थित थे. अतिथियों का स्वागत ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ संजय निराला, डॉ रोमा यादव, कन्वेनर डॉ अजय कुमार सिंह आदि ने किया. मंच का संचालन डॉ संगीता मेहता ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन