ePaper

Bhagalpur News. मारवाड़ी कॉलेज में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद स्मृति दिवस, छात्र युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

Updated at : 15 Dec 2025 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News. मारवाड़ी कॉलेज में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद स्मृति दिवस, छात्र युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

मारवाड़ी कॉलेज में राजेंद्र प्रसाद को दी गयी श्रद्धांजलि.

विज्ञापन

मारवाड़ी कॉलेज परिसर में सोमवार को छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा, मारवाड़ी कॉलेज इकाई के नेतृत्व में छात्र–युवा संकल्प के द्वारा डॉ. राजेन्द्र प्रसाद स्मृति दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. संजय झा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुमन कुमार प्रसून, युवा प्रदेश महासचिव अमित कुमार, युवा नगर अध्यक्ष राजेश कुमार राजा, विश्वविद्यालय कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश झा, छात्र जिला अध्यक्ष सत्यम मिश्रा तथा छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा, मारवाड़ी कॉलेज के अध्यक्ष हृषिकेश प्रकाश शामिल रहे. समारोह में भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के विचारों, मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र–युवाओं में संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और राष्ट्रसेवा के प्रति जागरूकता पैदा करना था. इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता, सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र–छात्राओं ने भाग लिया. सेमिनार में वक्ताओं ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के जीवन संघर्ष, सादगी, ईमानदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डाला, जबकि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में देशभक्ति और सामाजिक चेतना का संचार किया. प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. संजय झा ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का जीवन सादगी, सत्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है. ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और लोकतांत्रिक चेतना को मजबूत करते हैं. जिला अध्यक्ष सुमन कुमार प्रसून ने कहा कि युवा और छात्र देश के भविष्य हैं, जिन्हें डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में आगे आना चाहिए. युवा प्रदेश महासचिव अमित कुमार ने कहा कि छात्र–युवा संकल्प जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनते हैं. वहीं छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा, मारवाड़ी कॉलेज के अध्यक्ष हृषिकेश प्रकाश ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का जीवन आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और संगठन आगे भी छात्र हित व सामाजिक जागरूकता के लिए ऐसे आयोजन करता रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन