bhaglpur news. जनगणना को लेकर डीएम सख्त, मुखियाओं को दिये गये लक्ष्य

जनगणना के तहत चल रहे मकान सूचीकरण अभियान को लेकर समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में सभी मुखिया के साथ ऑनलाइन बैठक आयोजित की गयी.
जनगणना के तहत चल रहे मकान सूचीकरण अभियान को लेकर समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में सभी मुखिया के साथ ऑनलाइन बैठक आयोजित की गयी. यह अभियान 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक संचालित हो रहा है. प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण किया जा रहा है. बैठक में संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी लखी राम मुरमू भी उपस्थित थे. ऑनलाइन जुड़कर दिये निर्देश बैठक में मुखिया अपने-अपने प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय से जुड़े रहे. उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह सुलतानगंज प्रखंड से शामिल हुए, वहीं विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ और वरीय पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे. जिलाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों को मकान सूचीकरण अभियान की प्रक्रिया और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी. स्वयं जानकारी भरने की सुविधा जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार जनगणना को त्रुटिरहित बनाने के लिए लोगों को स्वयं अपने मकान और परिवार से संबंधित जानकारी भरने का विकल्प दिया गया है. इसके लिए निर्धारित पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी सत्यापन कर पंजीकरण करना होगा और प्राप्त 11 अंकों के सुरक्षा कोड को सुरक्षित रखना होगा. प्रगणक घर आने पर इसी कोड के आधार पर जानकारी का सत्यापन करेंगे. लक्ष्य तय, अधिक से अधिक भागीदारी पर जोर बैठक में जिलाधिकारी ने सभी प्रखंडों से फीडबैक भी लिया. जनप्रतिनिधियों ने बताया कि वे अपना फॉर्म भर चुके हैं. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि वे अपने पंचायत के अधिक से अधिक लोगों का फॉर्म भरवायेंगे. साथ ही सभी बीडीओ को निर्देश दिया गया कि पहले दिन कम से कम एक पंचायत में 100 लोगों का फॉर्म ऑनलाइन भरवाया जाये और अगले दिन से यह संख्या बढ़ाकर 500 किया जाये. छात्रों और स्थानीय कर्मियों की भी होगी भागीदारी नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं की मदद से भी अभिभावकों का फॉर्म भरवाया जा सकता है, क्योंकि, बच्चे मोबाइल के उपयोग में दक्ष होते हैं. इसके अलावा जीविका दीदी, विकास मित्र और पंचायत स्तर के कार्यपालक सहायकों को प्रशिक्षण देकर इस कार्य में सहयोग के लिए लगाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




