BHAGALPUR : बरारी घाट पर नाव व जेटी परिचालन व्यवस्था का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को बरारी घाट पहुंचकर नाव व जेटी परिचालन व्यवस्था का निरीक्षण किया.
विज्ञापन
भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट :
जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को बरारी घाट पहुंचकर नाव व जेटी परिचालन व्यवस्था का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों, यात्री सुविधा, परिचालन व्यवस्था और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. अधिकारियों ने घाट पर यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए नाव संचालन में सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने को कहा. साथ ही जेटी परिचालन को व्यवस्थित रखने, भीड़ प्रबंधन, लाइफ जैकेट उपलब्धता और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को मजबूत रखने का निर्देश दिया. डीएम और एसएसपी ने घाट पर मौजूद अधिकारियों से परिचालन व्यवस्था की जानकारी ली तथा आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर बल दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










