Bhagalpur news राष्ट्रीय लोक अदालत में 265 मामलों का निबटारा

Published by :JITENDRA TOMAR
Published at :09 May 2026 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news राष्ट्रीय लोक अदालत में 265 मामलों का निबटारा

व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को वर्ष के दूसरे राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन

विज्ञापन

कहलगांव व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को वर्ष के दूसरे राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन अवर न्यायाधीश सह अध्यक्ष अखिलेश कुमार, अवर न्यायाधीश मो तस्नीम कौशर, सचिव सह मुंसिफ विकास गौरव, सदस्य जय कुमार सिंह व शंकर प्रसाद चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया. मुंसिफ सह सचिव विकास गौरव ने बैंकरों से मामलों के निष्पादन में लचीला रुख अपनाने व अधिक से अधिक मामलों के समाधान में सहयोग करने की अपील की. अवर न्यायाधीश सह अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि लोक अदालत आपसी समझौते का ऐसा सशक्त माध्यम है, जहां दोनों पक्षों की सहमति से विवादों का समाधान होता है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष दीपांकर पांडेय के निर्देश पर कहलगांव के लिए दो बेंचों का गठन किया गया था. प्रथम बेंच में न्यायिक पदाधिकारी अखिलेश कुमार व अधिवक्ता जय कुमार सिंह शामिल थे. इस बेंच में कुल 140 मामलों का निबटारा हुआ, जिसमें 30 लाख 46 हजार 775 रुपये पर समझौता व 14 लाख 13 हजार 175 रुपये की वसूली हुई.

दूसरे बेंच में न्यायिक पदाधिकारी मो तस्नीम कौशर व अधिवक्ता शंकर प्रसाद चौधरी शामिल थे. इस बेंच में 125 मामलों का निष्पादन हुआ, जिसमें 79 लाख 524 रुपये पर समझौता व 60 लाख 90 हजार 588 रुपये की वसूली हुई. दोनों बेंचों को मिलाकर कुल 265 मामलों का आपसी सहमति से निबटारा किया गया. इस दौरान विभिन्न बैंकों के मामलों का निष्पादन हुआ, जिनमें स्टेट बैंक के 90, यूको बैंक के 127, ग्रामीण बैंक के 34, यूनियन बैंक के नौ, बैंक ऑफ बड़ौदा के दो, पंजाब नेशनल बैंक का एक, आरोहन के दो तथा इंडियन बैंक का एक मामला शामिल रहा. राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1 करोड़, 9 लाख, 47 हजार 299 रुपये की राशि पर समझौता हुआ, जबकि 75 लाख, तीन हजार, 763 रुपये की वसूली की गयी. न्यायालय परिसर में लोगों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही, जिसका असर मामलों के निष्पादन पर देखने को मिला. मौके पर सीरिस्तेदार अरविंद कुमार, चंदन नाथ चौधरी, नाजिर संजय कुमार, प्रवीण कुमार, ओम शरण, आकाश कुमार, सौरभ कुमार, अर्चना कुमारी व अविकास मौजूद थे. संचालन मनीष पांडेय ने किया.

राष्ट्रीय लोक अदालत में कई मामलों का निष्पादन

नवगछिया व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत में कई लंबित मामलों का निष्पादन किया गया. मामलों के निष्पादन के लिए सात बेंच बनाये गये थे. प्रथम बेंच पर जिला अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम अफजल आलम, पैनल अधिवक्ता राघव नंदन थे. इस बेंच पर 135 मामलों का निष्पादन किया गया. 56,12,550 रुपये का समझौता किया गया. 34,12,250 रुपये ऋण की वसूली की गयी. बेंच नंबर दो पर जिला अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय दिव्य प्रकाश पैनल अधिवक्ता प्रभात कुमार थे. इस बेंच पर 103 मामलों का निष्पादन किया गया. 17 लाख तीन हजार नौ सौ सात रुपये का समझौता हुआ. 11,22,697 रुपये की ऋण वसूली की गयी. बेंच नंबर तीन पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय दीपक कुमार, पैनल अधिवक्ता अमित कुमार यादव थे. इस बेंच पर 83 मामलों का निष्पादन किया गया. 55366761 रुपये का समझौता किया गया. 5636676 रुपये ऋण की वसूली की गयी. बेंच नंबर तीन पर अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी आशीष चंद्र पैनल अधिवक्ता मनीष कुमार थे. इस बेंच पर चार मामलों का निष्पादन किया गया. 153000 रुपये का समझौता हुआ. 25 हजार रुपये की ऋण की वसूली की गयी.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन