bhagalpur news. जिला माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में सांगठनिक मजबूती पर चर्चा, की गयीं नयी नियुक्तियां

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. जिला माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में सांगठनिक मजबूती पर चर्चा, की गयीं नयी नियुक्तियां

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के निर्देश पर रविवार को चंडी प्रसाद लेन स्थित जिला कार्यालय में जिला माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गयी

विज्ञापन

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के निर्देश पर रविवार को चंडी प्रसाद लेन स्थित जिला कार्यालय में जिला माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गयी. राजकुमार प्रसन्न की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संघ की मजबूती और शिक्षकों की समस्याओं को लेकर कई अहम निर्णय लिये गये. बैठक के दौरान मुख्य रूप से सभी संवर्ग के शिक्षकों को संघ का सदस्य बनाने, स्थानांतरण के कारण रिक्त हुए पदों पर मनोनयन करने, प्रश्न पत्र व संघर्ष शुल्क की बकाया राशि की वसूली और संघ की पत्रिका ””””प्राच्य प्रभा”””” के वितरण विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक में सर्वसम्मति से हुई नई नियुक्तियों की घोषणा की गयी. डॉ अजय कुमार सदर अनुमंडल अध्यक्ष (कृष्णानंद उच्च विद्यालय, सुलतानगंज), शिवव्रत कुमार व अब्दुस सलाम सदर अनुमंडल उपाध्यक्ष, प्रवीण कुमार झा परीक्षा सचिव, जिला कमेटी (बालिका उच्च विद्यालय, सबौर), डॉ राज राजीव शाहकुंड प्रखंड अध्यक्ष के अलावा मनमोहन कुमार, रवींद्र कुमार, कुमार कृष्ण और मो शबान अहमद को जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे शिक्षकों के हितों की रक्षा और संघ के विस्तार के लिए निरंतर कार्य करेंगे.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन