Aaj Ka Mausam. तपती धूप और उमस से बढ़ी परेशानी, 40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
Author Brajesh nandan mad
Updated:
विज्ञापन

मौसम का मिजाज काफी सख्त रहेगा. आसमान पूरी तरह साफ रहने के कारण सुबह से ही तेज धूप खिली रही, जिससे तापमान में भारी बढ़ोतरी होनेवाली है.
विज्ञापन
भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट
भागलपुर. रविवार को मौसम का मिजाज काफी सख्त रहेगा. आसमान पूरी तरह साफ रहने के कारण सुबह से ही तेज धूप खिली रही, जिससे तापमान में भारी बढ़ोतरी होनेवाली है. रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है.उमस ने बढ़ाई बेचैनी
हालांकि, हवा में आर्द्रता (नमी) का स्तर 69 प्रतिशत तक पहुंचने के आसार हैं. इस कारण लोगों को भीषण उमस का सामना करना पड़ेगा. इसी वजह से वास्तविक तापमान 40 डिग्री होने के बावजूद लोगों को 42 डिग्री सेल्सियस जैसी तपिश महसूस (रियल फील) हो सकती है.राहत की उम्मीद नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, आसमान के साफ रहने और बारिश की कोई संभावना न होने के कारण फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. आने वाले दिनों में भी लोगों को इसी तरह की चिलचिलाती धूप और उमस का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में दोपहर के वक्त बेवजह बाहर न निकलने और खुद को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ब्रजेश नंदन माधुर्य
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










