bhagalpur news. व्यवसायियों से रंगदारी मांगने के मामले में ढोलबज्जा थानाध्यक्ष पर गिरी गाज

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 17 Jan 2026 12:44 AM

विज्ञापन

व्यवसायियों से रंगदारी मांगने के मामले में ढोलबज्जा थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित करते हुए लाइन हाजीर किया गया है

विज्ञापन

व्यवसायियों से रंगदारी मांगने के मामले में ढोलबज्जा थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित करते हुए लाइन हाजीर किया गया है. नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष को मामले की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने वरीय पुलिस पदाधिकारी को नहीं दी गई थी, इसलिए कार्रवाई की गयी. उनके स्थान पर निशांत कुमार को ढोलबज्जा का थानाध्यक्ष बनाया गया है. निशांत कुमार कदवा थाना में अनि के पद पर थे. व्यवसायियों की सुरक्षा के लिए ढोलबज्जा बाजार में पुलिस पिकेट भी खोला गया है. वहां पर पुलिस पदाधिकारी की संख्या बढ़ाई गई है. रंगदारी की मांग करने वाले आरोपित मास्क से ढका हुआ चेहरा वह हुडी पहने हुआ हैं, जो सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है. बाइक पर जो आरोपित रंगदारी की मांग करने पहुंचे थे, उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. घटना में संलिप्त कुछ अपराधियों की पहचान हो गई है.

शुक्रवार को व्यवसायियों ने खोली दुकानें

ढोलबज्जा में पुलिस पदाधिकारियों के समझाने बुझाने के पश्चात शुक्रवार को व्यवसायियों ने अपनी दुकानें खाेली. गुरुवार को कुख्यात छोटुआ यादव के नाम पर रंगदारी मांगने के विरोध में ढोलबज्जा बाजार को व्यवसायियों ने बंद रखा. देर शाम पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने ढोलबज्जा बाजार पहुंच कर जायजा लिया. विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, नवगछिया के एसपी प्रेरणा कुमार, डीएसपी मुख्यालय व अन्य पुलिस पदाधिकारी के द्वारा अपराधियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन मिलने के बाद व्यवसायियों ने दुकान को खोल लिया.

अपराधियों का बढ़ा है मनोबल

कहा जा रहा है कि नवगछिया सहित आसपास के क्षेत्रों में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है. शाम में ढोलबज्जा बाजार में बंदी के दौरान पुलिस पदाधिकारी दुकान में ही मौजूद थे. इसी दौरान अपराधियों का फोन व्यवसायियों के पास आया. धरना-प्रदर्शन को लेकर व्यवसायियों को धमका रहे थे. अपराधियों के द्वारा किए कॉल को पुलिस पदाधिकारी भी सुन रहे थे. मामले की जांच के लिए एसआइटी गठीत कर दी गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन