Bhagalpur News. ईद पर अकीदतमंदों ने भाईचारा को किया प्रगाढ़, मुल्क की सलामती की मांगी दुआ
Updated at : 21 Mar 2026 10:11 PM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर में ईद मनाया गया.
विज्ञापन
-सुबह सुहाना मौसम में मस्जिदों व ईदगाह नमाज अदा की, नये परिधानों में लोग पहुंचेईद पर लोगों ने प्रेम व भाईचारा को प्रगाढ़ किया. मस्जिदों व ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गयी. हर वर्ग व उम्र के लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी और गले मिले. शुक्रवार को चांद दिखने के बाद से ही ईद को लेकर चारों तरफ उत्साह दिखने लगा था. शनिवार को मुस्लिम बहुल क्षेत्र में बच्चे, युवा, महिलाएं सभी नये-नये कपड़े में सज-धजकर घर से बाहर निकले. सबसे पहले मस्जिद व ईदगाह में ईद की नमाज हुई. इस दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी थी.
ईद की नमाज में जिले के ईदगाहों, मस्जिदों में हजारों अकीदतमंद जुटे.जनप्रतिनिधि व प्रशासन के लोग भी शामिल हुए. दोपहर एक बजे बारिश शुरू होने के बाद से बेशक मौसम कूल हो गया, मगर ईद का मजा किरकिरा हो गया. दोपहर 12 बजे तक ईदगाह मैदान में जो बच्चे परिवार के साथ मौज-मस्ती कर रहे थे. झूला झूल रहे थे, उन्हें मायूस होकर घर लौटना पड़ा. कई लोग सगे-संबंधी के यहां भी मिलने नहीं जा सके.यहां जुटे अकीदतमंद, ईद के व्यंजनों का उठाया लुत्फ
कर्णगढ़ सीटीएस मैदान, शाहजंगी ईदगाह, बरहपुरा ईदगाह, खानकाह-ए-शहबाजिया मस्जिद, मौलानाचक, तातारपुर जामा मस्जिद, खलीफाबाग जामा मस्जिद में नमाज अदा की गयी. मुस्लिम समाज के हर लोगों के घर में सेवई व विभिन्न व्यंजन तैयार किये गये थे.लोगों ने विभिन्न वेराइटी की सेवई, खजूर, सेब, मूंग भुजिया, काजू, किशमिश व छोले, चाट-पकौड़े आदि का स्वाद लिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




