भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा में पीला पताका व परिधानों में उमड़े भक्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Aug 2024 9:59 PM
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की ओर से सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हुसैनाबाद से भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक शोभायात्रा निकाली गयी.
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की ओर से सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हुसैनाबाद से भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक शोभायात्रा निकाली गयी. पीला पताका व परिधानों के साथ शोभायात्रा में 500 यादव परिवारों समेत अन्य समाज के श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. शोभायात्रा बाल्टी कारखाना, गुड़हट्टा चौक, लोहिया पुल, स्टेशन चौक, मुख्य बाजार, खलीफाबाग चौक, घंटाघर चौक होते हुए पूरे शहर में भ्रमण करते हुए पुन: हुसैनबाद स्थित यादव विकास समिति परिसर में पूरा हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ईं सुभाषचंद्र यादव ने की, तो संचालन युवा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने किया.
जगह-जगह शोभायात्रा का फूलों की बारिश से हुआ स्वागत
शोभायात्रा में घुड़सवार, भगवान श्रीकृष्ण की झांकी, रथ के साथ सैकड़ों भक्त पीला पताका लेकर चल रहे थे. तरह-तरह के गाजे-बाजे के साथ भगवान श्रीकृष्ण की जयकारा से पूरा मार्ग गुंजायमान हो उठा. पूर्व मेयर डॉ वीणा यादव, खगड़िया सांसद राजेश वर्मा के पिता हरिओम वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता कमल जायसवाल ने राधा-श्रीकृष्ण की झांकी पर फूलों की बारिश की. प्रदेश अध्यक्ष ईं अजय कुमार यादव, डिप्टी मेयर डाॅ सलाहउद्दीन अहसन ने डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. फिर शोभायात्रा कोतवाली चौक होते हुए खलीफा बाग पहुंची, जहां पर भामाशाह की मूर्ति पर माल्यार्पण, घंटाघर चौक के समीप स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.इस्कॉन के साधकों की टोली ने किया भजन-कीर्तन
इस्कॉन मंदिर के साधकों की टोली शोभायात्रा में शामिल हुए, जो नृत्य करते हुए भजन-कीर्तन कर रही थीं. इस दौरान जय कन्हैया लाल की जयकारा से पूरा मार्ग गुंजायमान रहा. शोभायात्रा में अखिल भारतवर्ष यादव महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्याम नंदन यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुड्डू यादव, मंडलीय प्रभारी मंटू यादव, जीवन जागृति सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह, समाजसेवी विजय कुमार यादव, प्रदीप यादव, भाजपा नेता मृणाल शेखर, प्रीति शेखर शामिल हुए. संध्या में हुसैनाबाद में श्रीकृष्ण की वंदना व भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ. इसमें स्थानीय कलाकारों ने एक से एक भजन प्रस्तुत किया. शोभायात्रा में महिला जिलाध्यक्ष राजू रंजना, आशुतोष कुमार यादव, डॉ गौतम यादव, बालकुमार यादव, महादेव अकेला, विनोद फौजी, प्रभात कुमार यादव, कैलाश कुमार यादव, मृत्युंजय कुमार आदि का योगदान रहा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










