ePaper

bhagalpur news. सावन की तीसरी सोमवारी पर सुबह उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated at : 28 Jul 2025 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. सावन की तीसरी सोमवारी पर सुबह उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन की तीसरी सोमवारी पर शहर के श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आये. शिवालयों के पट खुलने के पहले से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गयी थी.

विज्ञापन

सावन की तीसरी सोमवारी पर शहर के श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आये. शिवालयों के पट खुलने के पहले से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गयी थी. मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और रुद्राभिषेक में शामिल होकर भगवान भोले शंकर से आशीर्वाद मांगा. शिवालयों में हर-हर महादेव, बम-बम भोले का जयकारा लगता रहा.

सुबह उमड़ी भीड़, दोपहर बाद बारिश से परेशानी

बूढानाथ, नाथनगर स्थित मनसकामना नाथ, साहेबगंज स्थित भूतनाथ, कोतवाली चौक स्थित कूपेश्वर नाथ, वेराइटी चौक स्थित दुग्धेश्वर नाथ, गौशाला स्थित गोपेश्वर नाथ, आदमपुर स्थित शिव शक्ति मंदिर आदि शिव मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी. इससे शिव मंदिरों के आसपास चौक पर सुबह जाम लगते रहा. दोपहर बाद शुरू हुई बारिश के कारण शिवालयों में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आयी, लेकिन श्रद्धा बरकरार रही. देर शाम हुए अनुष्ठान में श्रद्धालु शामिल हुए.

बाबा बूढ़ानाथ धाम आवे छी, बाबा कै नगरिया हो…

बूढ़ानाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. देर शाम फूलों से शृंगार किया गया. इस दौरान मुख्य यजमान किशोर घोष के संचालन में भजन संध्या का आयोजन किया गया. इसमें गायिका इंदू सोनाली व टीम ने एक से एक शिव के भजन प्रस्तुत करके श्रद्धालुओं को झूमा दिया. इंदू सोनाली ने बाबा बूढ़ानाथ धाम आवे छी, बाबा के नगरिया हो…गाकर भक्ताें का दिल जीत लिया. पूजन कार्यक्रम का संचालन महंत शिवनारायण गिरि ने किया, कार्यक्रम में प्रबंधक बाल्मिकी सिंह, दीपक सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, नितिन भुवानिका, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे.

शिवशक्ति मंदिर में सुबह पंचामृत से रुद्राभिषेक, देर शाम भजन संध्या की धूम

आदमपुर स्थित शिव शक्ति मंदिर में शाम चार बजे सैकड़ों लीटर गंगा जल, गुलाब जल, एक लाख बेलपत्र, कमल फूल, समेत पंचामृत से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया गया. पूजन का संचालन महंत अरुण बाबा ने किया, देर शाम शुरू हुए जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन सदर एसडीओ विकास कुमार ने किया. फिर गायिका अर्चना गोस्वामी, नेहा चंचल, सुमन भारद्वाज ने एक से एक भजन प्रस्तुत किया. बैंजो पर बादल, ऑर्गन पर निराला, नाल पर दीवाना, तबला पर मोहित ने संगत किया. मंच संचालन हैप्पी ने किया, तो पूरे कार्यक्रम का संचालन शास्त्रीय संगीत गुरु शंकर मिश्र नाहर ने किया. कार्यक्रम में अबन सिंह, दिनेश मंडल, चुन्नू, रामानंद तिवारी, विवेक यादव, राजेश, सौरभ सिंह, गोपाल, बिट्टू, निशांत, विभूति, ओम झा, हिमांशु, रितेश, आदित्य, मोहित, रवि आदि उपस्थित थे.

दुग्धेश्वरनाथ व कुपेश्वरनाथ में 101 लीटर दूध से हुआ रुद्राभिषेक

वेराइटी चौक स्थित दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में पूजन हुआ. संध्या छह बजे बाबा का शृंगार रंग-बिरंगे फूलों से किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. कोतवाली चौक स्थित कुपेश्वरनाथ मंदिर में महंत विजयानंद शास्त्री के संचालन में पूजन हुआ. 101 लीटर दूध से रुद्राभिषेक हुआ तो फूलों से विशेष शृंगार किया गया. सखीचंद घाट स्थित जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में प्रधान पंडित सौरभ कुमार मिश्रा के संचालन में पंचामृत से रुद्राभिषेक किया गया.

भूतनाथ में विभिन्न प्रकार के फलों से हुआ शृंगार

साहेबगंज स्थित भूतनाथ मंदिर में तीसरी सोमवारी पर ताजा फलों सेब, केला, अंगूर, आम, अनार, नारियल से शृंगार किया गया. आखिरी सोमवारी पर केवल गुलाब से शृंगार किया जायेगा. इसके बाद पूर्णिमा पर हिमशृंग रूप में बाबा का शृंगार होगा. इसी क्रम में विशेष मंगल आरती, भजन संध्या और पारंपरिक लोक नृत्य का आयोजन भी किया गया. कार्यक्रम में तिरूपतिनाथ, डॉ संदीप कुमार आदि उपस्थित थे.

हाउसिंग बाेर्ड काॅलाेनी में रुद्राभिषेक, सालेपुर बेलानाथ महादेव में हुआ भव्य शृंगार

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बरारी में बाबा दुधेश्वरनाथ का रुद्राभिषेक कराया गया. रत्नेश सिंह, अंकित सिंह, शशि कुमार राजेश सिंह, आशीष कुमार मंडल, श्वेतांक सिंह ने सहयाेग किया. वहीं अलीगंज गंगटी समीप सालेपुर स्थित सार्वजनिक बाबा बेलानाथ महादेव मंदिर में सोमवार को भव्य शृंगार किया गया.

लोदीपुर शिव मंदिर में जलाभिषेक को उमड़ा सैलाब, तो राणी सती मंदिर में फूलों से शृंगार

लोदीपुर शिव मंदिर में दिनभर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. संध्या में भव्य शृंगारी पूजा की गयी. चुनिहारी टाेला श्री राणी सती दादी मंदिर में शृंगारी अबीर व फूलों से किया गया. श्री दादी जी सेवा समिति के अध्यक्ष अनिल खेतान, ओमप्रकाश कानोडिया, संयोजक मनोज चूड़ीवाला, दीपक नवलगढ़िया आदि का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन