bhagalpur news. विश्वविद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने की मांग

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. विश्वविद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने की मांग

टीएमबीयू के शिक्षक संगठन यूडीटीए के सचिव विवेक कुमार हिंद ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने की मांग की है

विज्ञापन

टीएमबीयू के शिक्षक संगठन यूडीटीए के सचिव विवेक कुमार हिंद ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने की मांग की है. साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मियों को महंगाई राहत (डीआर) का शीघ्र भुगतान की मांग की. इसे लेकर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा विभाग को पत्र लिखा है. कहा कि विश्वविद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मियों को तीन वर्षों से महंगाई भत्ता (डीए) तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मियों को महंगाई राहत (डीआर) का भुगतान नहीं किया गया है. ऐसे में सक्रिय सेवा में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मियों के साथ पेंशनभोगी शिक्षकों और कर्मचारियों को गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. विशेष रूप से वृद्धावस्था में स्वास्थ्य सेवा, दवाइयों तथा पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन में उन्हें अत्यधिक संकट का सामना करना पड़ रहा है. कहा कि स्थिति अत्यंत दुःखद एवं अनुचित है. विश्वविद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने जीवनपर्यन्त शिक्षा, समाज और राज्य की सेवा में अपना योगदान दिया है. उनका वैधानिक अधिकार स्वरूप मिलने वाला डीए व डीआर तीन वर्षों से लंबित रहना न केवल उनकी गरिमा को आहत करता है, बल्कि राज्य के संवैधानिक दायित्वों की भी उपेक्षा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन