bhagalpur news. दीपनारायण सिंह ने देश की स्वतंत्रता के लिए खुद को किया समर्पित

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. दीपनारायण सिंह ने देश की स्वतंत्रता के लिए खुद को किया समर्पित

जायसवाल समाज, भागलपुर की ओर से बुधवार को जीरोमाइल चौक समीप चाणक्या विहार कॉलोनी स्थित महासचिव शंभुनाथ भगत के आवास परिसर में स्वतंत्रता सेनानी दीपनारायण सिंह की 151वीं जयंती पर समारोह हुआ.

विज्ञापन

जायसवाल समाज, भागलपुर की ओर से बुधवार को जीरोमाइल चौक समीप चाणक्या विहार कॉलोनी स्थित महासचिव शंभुनाथ भगत के आवास परिसर में स्वतंत्रता सेनानी दीपनारायण सिंह की 151वीं जयंती पर समारोह हुआ. कार्यक्रम में पूर्वोत्तर भारत के समाज सुधारक असम से आये राममनोहर जायसवाल व जय कुमार जायसवाल मुख्य अतिथि थे. उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए दीपनारायण सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद आदि महापुरुषों की तरह खुद को समर्पित किया. इतना ही नहीं अंग क्षेत्र में दानवीरता का परिचय दिया और अपने समाज को गौरवान्वित किया. कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक महासचिव शंभू नाथ भगत ने किया, तो अध्यक्षता अध्यक्ष वकील चौधरी ने की. मंच का संचालन हवाई जहाज संघर्ष समिति के संयोजक कमल जायसवाल ने किया. मुख्य अतिथि का स्वागत कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी व कोषाध्यक्ष मुरारी जायसवाल ने किया. महासचिव शंभूनाथ भगत ने अभिनंदन पत्र का पाठ किया. इसी क्रम में वकील चौधरी को जायसवाल समाज के अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा गया. कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने सबका साथ सबका विकास पर बल दिया. अतिथियों ने कहा कि दीपनारायण सिंह ने टीएनबी कॉलेज, जज कोठी, लाजपत पार्क, आइटीआइ भागलपुर समेत कई प्रतिष्ठानों के लिए दान किये. इस मौके पर संरक्षक अविनाश चौधरी, गोपाल चौधरी, सुभाष चौधरी, चितरंजन जायसवाल, आलोक जायसवाल, मीडिया प्रभारी कुमार गौरव, सिद्धांत जायसवाल, संजीव कुमार जायसवाल, शशि भूषण जायसवाल, संजय चोकरी, मनीष जायसवाल, चंदन जायसवाल, अमित जायसवाल, श्यामल जायसवाल, योगेन्द्र जायसवाल, संजीव कुमार जायसवाल, विवेक कुमार जायसवाल, मातृशक्ति के रूप में साधना जायसवाल, प्रियंका जायसवाल, साक्षी प्रिया, रीता कुमारी, मीनू कुमारी, आस्थाश्री, सुहानी कुमारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन