Bhagalpur news सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का निर्णय

कहलगांव थाना परिसर में थानाध्यक्ष श्यामला कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई.
कहलगांव थाना परिसर में थानाध्यक्ष श्यामला कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य व सम्मानित लोग उपस्थित रहे. बैठक त्योहारों को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने पर जोर दिया तथा विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए. निर्णय लिया गया कि रामनवमी को लेकर एक और शांति समिति की बैठक की जायेगी. ईदगाह कमेटियों की ओर से ईद के दिन नमाज के समय शहर में भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गयी, जिस पर प्रशासन ने सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया. अंत में सभी उपस्थित लोगों से अपील की गयी कि वह आपसी सहयोग और सद्भाव बनाए रखते हुए सभी पर्वों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें.
शांति समिति : सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का निर्णय
कहलगांव थाना परिसर में थानाध्यक्ष श्यामला कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य व सम्मानित लोग उपस्थित रहे. बैठक त्योहारों को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने पर जोर दिया तथा विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए. निर्णय लिया गया कि रामनवमी को लेकर एक और शांति समिति की बैठक की जायेगी. ईदगाह कमेटियों की ओर से ईद के दिन नमाज के समय शहर में भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गयी, जिस पर प्रशासन ने सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया. अंत में सभी उपस्थित लोगों से अपील की गयी कि वह आपसी सहयोग और सद्भाव बनाए रखते हुए सभी पर्वों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें.शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील
ईद, रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा व चैती छठ पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार की शाम थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रशिक्षु आईपीएस, एएसपी सह थानाध्यक्ष सायम रज़ा ने की. बैठक में विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार, बीडीओ संजीव कुमार, नप सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू, उपसभापति नीलम देवी, इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार सहित मस्जिद, ईदगाह व विभिन्न पूजा समितियों के अध्यक्ष, सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन काफी संख्या में उपस्थित थे. थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी पर्व आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाये. किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें.
विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन अनिवार्य है. नियमों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ सीधी कार्रवाई की जायेगी. बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया. मौके पर पवन केसान, नवीन कुमार बन्नी, संजय चौधरी, रूबी कुमारी, पंकज यादव, विभूति कुमार विकल, सुभाष कुमार, मो इजराइल,विनोद रजक, रामायण शरण गुप्ता, रानी झा, प्रेमप्रभात सिन्हा, मो अफरोज आलम, मो नोमान अंसारी, मो मेराज, मो मंजर, विकास कुमार, जवाहर मंडल, विपिन मंडल, मुकेश कुशवाहा,सन्नी चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




