रात में बायां-दायां सोने को लेकर हुआ था विवाद, सुबह पत्नी का मिला शव

Updated at : 17 May 2024 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
रात में बायां-दायां सोने को लेकर हुआ था विवाद, सुबह पत्नी का मिला शव

रात में बायां-दायां सोने को लेकर हुआ था विवाद, सुबह पत्नी का मिला शव

विज्ञापन

गोड्डा जिला के पथरगामा स्थित घाट कुराबा की रहने वाली कौशल्या देवी की संदिग्ध स्थिति में मौत औद्योगिक प्रक्षेत्र (जीरोमाइल) थाना क्षेत्र के जीरोमाइल चौक के समीप गुरुवार तड़के सुबह एक महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. महिला की पहचान गोड्डा जिला के पथरगामा स्थित घाट कुराबा की रहने वाले मन्नू सिकदर की पत्नी कौशल्या देवी (50) के रूप में की गयी. जीरोमाइल पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद मृत महिला के पति सहित उनकी बेटी और बेटे गुरुवार को भागलपुर पहुंचे. जहां जीरोमाइल पुलिस ने मृतका के पति मन्नू सिकदर का फर्द बयान दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका के पति ने बताया कि 30 साल पूर्व हुई शादी के बाद पति-पत्नी बहुत अच्छे से जीवन बता रहे थे. बुधवार रात खाना खाने के बाद दोनों सोने के लिए चले गये. रात में वह दायें तरफ सोये थे. रात में उठकर वह शौच गये और वापस आकर वह बांयी ओर सो गये. रात करीब 2 बजे जब उनकी पत्नी की नींद खुली तो उसने इस बात पर विवाद शुरू कर दिया. पत्नी ने आरोप लगाया कि वह रात में उठकर कहीं और गये थे. काफी समझाने के बाद वे लोग 3 बजे फिर से सोने के लिए चले गये. इसके बाद उनकी पत्नी 4 बजे दोबारा उठी और पानी की बोतल लेकर खेत में शौच के लिए चली गयी. इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला. सुबह उठने के बाद वह अपने पूरे परिवार के साथ मिल कर पत्नी की खोजबीन करते रहे. इसके बाद सुबह करीब 9 बजे उनके गांव के मुखिया का फोन आया कि उनकी पत्नी की मौत हो गयी है और शव भागलपुर के जीरोमाइल चौक के पास मिला है. इसके बाद उन्होंने जीरोमाइल थानाध्यक्ष से बात की और अपने परिवार के साथ भागलपुर आ गये. जहां मायागंज अस्पताल में उनकी पत्नी का शव रखा हुआ था. पति ने आशंका जतायी कि रात में हुए झगड़े के बाद उनकी पत्नी सबौर के पड़घड़ी में रहने वाली अपनी बेटी के घर के लिए निकल गयी होगी. पर वह किसी तरह भटक कर जीरोमाइल पहुंच गयी होगी. जीरोमाइल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुरलीधर साह ने बताया कि शव मिलने के बाद पति को बुलाया गया. फर्द बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन