ePaper

bhagalpur news. कुपोषित बच्चों की देखभाल व विशेष सतर्कता बरतने का डीडीसी ने दिया निर्देश

Updated at : 16 Dec 2025 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. कुपोषित बच्चों की देखभाल व विशेष सतर्कता बरतने का डीडीसी ने दिया निर्देश

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तत्परता सुनिश्चित करने से लेकर कुपोषित बच्चों की देखभाल में विशेष सतर्कता बरतने की डॉक्टरों को हिदायत मिली है.

विज्ञापन

डीडीसी ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तत्परता सुनिश्चित करने से लेकर कुपोषित बच्चों की देखभाल में विशेष सतर्कता बरतने की डॉक्टरों को हिदायत मिली है. डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह ने अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान यह निर्देश दिया. डीडीसी ने मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. डॉक्टरों से कहा कि स्वास्थ्य स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में आम लोगों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का वास्तविक आकलन किया. निरीक्षण के उपरांत डीडीसी ने सिविल सर्जन एवं जिला स्वास्थ्य प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निरीक्षण में सामने आई कमियों और सुधार की संभावनाओं को लेकर शीघ्र समीक्षा बैठक आयोजित की जाये. बैठक में सभी संबंधित इकाइयों के प्रभारी अधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए ठोस एवं समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया. उन्होंने दोहराया कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसकी नियमित समीक्षा की जायेगी.

मरीजों से बातचीत कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकतडीडीसी ने पुरुष एवं महिला वार्ड, बाल रोग वार्ड, ओपीडी, आपातकालीन सेवा इकाई, एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट), एनआरसी (न्यूट्रिशन रिहैबिलिटेशन सेंटर), पंजीकरण काउंटर, जांच कक्ष एवं औषधि भंडार का गहन निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर पंजीकरण प्रक्रिया, चिकित्सकीय परामर्श, जांच एवं उपचार में लगने वाले समय, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई एवं स्वास्थ्यकर्मियों के व्यवहार की जानकारी ली.

भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने का दिये निर्देशनिरीक्षण में मिली स्थिति के आधार पर डीडीसी ने संबंधित चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने ओपीडी और पंजीकरण काउंटर पर भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने, आपातकालीन इकाई में तत्परता सुनिश्चित करने, एसएनसीयू एवं एनआरसी में शिशुओं और कुपोषित बच्चों की देखभाल में विशेष सतर्कता बरतने एवं दवा भंडार में आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की नियमित उपलब्धता बनाये रखने का निर्देश दिया. साथ ही अस्पताल परिसर की स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, रिकॉर्ड संधारण और अनुशासित कार्यसंस्कृति पर भी विशेष जोर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन