Bhagalpur news साइबर अपराधियों ने क्रेडिट कार्ड से 96 हजार रुपये की निकासी की

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news साइबर अपराधियों ने क्रेडिट कार्ड से 96 हजार रुपये की निकासी की

नवगछिया में साइबर अपराधियों के ठगी का एक और मामला सामने आया है, जिसमें क्रेडिट कार्ड से 96 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी.

विज्ञापन

नवगछिया में साइबर अपराधियों के ठगी का एक और मामला सामने आया है, जिसमें क्रेडिट कार्ड से 96 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी. नवगछिया के स्व बद्री प्रसाद सर्राफ के पुत्र संजय कुमार सर्राफ ने नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. आवेदन में संजय कुमार सर्राफ ने बताया कि 24 जनवरी को उनके मोबाइल पर पहले 87,125 रुपये का एक मैसेज फास्ट अमेजन पे के नाम से आया. इसके कुछ देर बाद उसी दिन 7573 रुपये का एक और मैसेज फास्ट पीवीबीएच वन मोब के नाम से प्राप्त हुआ. जब उन्हें इन ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली, तो उन्होंने एक घंटे मे ही एक्सिस बैंक के टोल फ्री नंबर पर इसकी शिकायत दर्ज करायी.राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी शिकायत की. संजय कुमार सर्राफ ने बताया कि उनके मोबाइल के दोनों नंबरों के व्हाट्स एप पर किसी व्यक्ति ने खुद को क्रेडिट कार्ड का रिलेशनशिप मैनेजर बता कर संपर्क किया. उसने क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर एक लिंक भेजा और उस लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा. जैसे ही उन्होंने उस लिंक पर क्लिक किया, उनका मोबाइल हैक हो गया और उनके क्रेडिट कार्ड से 96 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी. पीड़ित ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी को भी अपना ओटीपी या क्रेडिट कार्ड नंबर साझा नहीं किया था. बावजूद साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी कर राशि निकाल ली. मामले को गंभीरता से लेते हुए नवगछिया साइबर थाना में आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और बैंक या कार्ड से संबंधित जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति से साझा न करें.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन