bhagalpur news. शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, राम की भक्ति में डूबा शहर

रामनवमी की पूर्व संध्या पर भगवा क्रांति की ओर से गुरुवार को घंटाघर चौक से भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकाली गयी.
रामनवमी की पूर्व संध्या पर भगवा क्रांति की ओर से गुरुवार को घंटाघर चौक से भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में पांच हजार से अधिक श्रीराम भक्त शामिल हुए, शहर के मुख्य मार्गों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा. इससे पूरा शहर केसरियामय और राममय हो गया. रामभक्तों के कंधों पर केसरिया दुपट्टा, पगड़ी आमलोगों को आकर्षित कर रहा था. शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो गया. संरक्षक कुणाल सिंह, शुभम साह, किशन साह, जिलाध्यक्ष विष्णु यादव, चंदन ठाकुर, यात्रा संयोजक अमित ट्विंकल, मीडिया प्रभारी नितेश चौबे के नेतृत्व में घंटाघर चौक से प्रारंभ होकर शहीद भगत सिंह चौक, खलीफाबाग चौक, वेरायटी चौक, स्टेशन चौक, पटल बाबू रोड होते हुए पुनः घंटाघर, आदमपुर चौक से गुजरते हुए बूढ़ानाथ मंदिर में पूरी हुई. इस दौरान घंटाघर चौक एवं बूढ़ानाथ मंदिर पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया. शोभायात्रा में श्रीराम दरबार की झांकी, 650 से अधिक बाइक सवार युवा, बैलगाड़ी व घुड़सवार, रामगढ़ का संथाली बैंड, भागलपुरी बैंड, पंजाबी ढोल, बंगाली ढाक, नगाड़ा और बंगाल का बैंड, देसी अखाड़ा के मुगदलधारी युवकों का दल, महावीरी ध्वज आकर्षण का केंद्र रहा. नासिक का ढोल, संथाली बैंड और भागलपुरी बैंड पर लोग जमकर थिरकते नजर आये. आयोजन में नितिन पांडे, रवि आचार्य, वेद प्रकाश, शिवम सिंह, आर्यन कुमार, आनंद कुमार, श्याम कुमार , शशांक कुमार, बलराम कुमार, मनीष ऋतुराज, मनीष दास, डॉ राज आनंद, अमित तिवारी, अमित राठौर, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुरभि राजपूत, अंजली घोष, श्वेता सिंह, पम्मी माधुरी, रिंकू राज, मौसम कुमारी, लाडो कुमारी, उर्मिला राज आदि का योगदान रहा. विभिन्न समाज के लोगों ने दी सेवा और दिखायी सामाजिक समरसता शोभायात्रा में सनातन संस्कृति को प्रदर्शित किया गया. साथ ही मुस्लिम समुदाय से खानकाह ए पीर दमड़िया शाह फकरे आलम हसन, मो जावेद, मिंटू कलाकार, सिख समाज से सरदार हर्षप्रीत सिंह हिंदू-मुस्लिम, सिख आदि समुदाय की एकता, देश की विविधता में एकता की मिसाल पेश की. वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कमल जायसवाल, गौरव जैन, धनंजय यादव, राजकमल, देवाशीष बनर्जी, विनय सिन्हा, तरुण घोष, शांतनु गांगुली, जयंत जलद आदि ने. सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




