Bhagalpur news शिक्षक से बाइक सवार अपराधियों ने रुपयों से भरा झोला छीना

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news शिक्षक से बाइक सवार अपराधियों ने रुपयों से भरा झोला छीना

सेवानिवृत्त शिक्षक से रुपयों से भरा झोला बाइक सवार अपराधियों ने मंगलवार की दोपहर सिंघिया मकंदपुर चौक के निकट छीन लिया.

विज्ञापन

गोपालपुर सैदपुर के सेवानिवृत्त शिक्षक रामाशंकर सिंह से रुपयों से भरा झोला बाइक सवार अपराधियों ने मंगलवार की दोपहर सिंघिया मकंदपुर चौक के निकट नवगछिया तिनटंगा करारी पीडब्लूडी सड़क पर छीन लिया. उन्होंने बताया कि एसबीआई की मुख्य शाखा से 65 हजार रुपये की निकासी कर रुपयों को झोले में रख कर टोटो से मकंदपुर चौक गया. वहां से अपने गांव सैदपुर जाने के लिए दूसरे टोटो में बैठा. झोला को अपने आगे गोद में रख कर अपने हाथ से पकड़ रखा था. मूढ़ी मिल से आगे कुछ दूर जाने पर पीछे से बाइक सवार अपराधियों ने झोला झपट कर आगे की ओर निकल गये. बाइक पर दो लोग सवार थे. चालक हेलमेट पहने हुए था. पीछे बैठे अपराधी ने झोला झपट लिया. घटना की जानकारी मिलते ही गोपालपुर थाना के दारोगा शिवनंदन साहनी, कुमोद सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित शिक्षक से मामले की जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल में जुट गये हैं.

छर्री लदे ट्रक से शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

ट्रकों से छर्री ढुलाई की आढ़ में शराब तस्करी का मामला प्रकाश में आया है. मंगलवार को पन्नूचक गांव के समीप एनएच-80 मुख्य मार्ग पर सोलह चक्का एक छर्री लदे ट्रक से भारी मात्रा में (250 लीटर) विदेशी शराब बरामद की गयी. बरामद शराब के साथ एक तस्कर अंगेश कुमार पिता देवराज महतो सिंधिया घाट,थाना विभूतिपुर जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार किया. ट्रक चालक फरार हो गया. पुलिस ने उक्त ट्रक को जब्त कर लिया है. घोघा थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

सर्विस रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

कहलगांव कुमारशाही गांव के ग्रामीणों ने निर्माणाधीन फोरलेन सड़क से सर्विस रोड की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया. ग्रामीणोें ने कहा कि पहले उन्हें आश्वासन निर्माण कंपनी ने दिया गया था कि यहां सर्विस रोड बनाया जायेगा, लेकिन गांव करीब होने के बावजूद सर्विस रोड नहीं बनाया जा रहा है. हम लोगों का भविष्य में आवागमन रुक जायेगा. धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से बात करने पहुंचे कहलगांव बीडीओ राजीव रंजन, सीओ सुप्रिया ने समझा-बुझाकर शांत करवाया. मौके पर पुरुषोत्तम यादव और बाबूलाल यादव ने कहा कि जल्द से जल्द सर्विस रोड बनवाया जाए नहीं, तो आसपास के सभी एकजुट होकर चरणबद्ध आंदोलन करेंगे. मौके पर संजीव कुमार, कुमोद यादव, बादल कुमार, दशरथ यादव, श्रीकांत यादव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन