ePaper

bhgalpur news. विविध रंगों में सजा मां सरस्वती का दरबार

Updated at : 22 Jan 2026 11:35 PM (IST)
विज्ञापन
bhgalpur news. विविध रंगों में सजा मां सरस्वती का दरबार

विद्यादायिनी मां सरस्वती की पूजा को लेकर स्कूल, विभिन्न शिक्षण संस्थान, गली-गली व घर-घर तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है.

विज्ञापन

विद्यादायिनी मां सरस्वती की पूजा को लेकर स्कूल, विभिन्न शिक्षण संस्थान, गली-गली व घर-घर तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. पूजा पंडालों में युवा व छात्र-छात्राएं स्वच्छता का संदेश देने की तैयारी कर रहे हैं. मूर्तिकार रंजीत पंडित ने बताया कि भागलपुर में सबसे अधिक प्रतिमा 3000 रुपये की बिक्री, जबकि सबसे बड़ी प्रतिमा 15 हजार रुपये तक की बिकी. वहीं कई दुकानों पर रेडिमेड छोटी प्रतिमा 100 से 300 रुपये प्रति पीस तक बिकीं. इशाकचक लालूचक अंगारी में सजी 25 फीट की प्रतिमा इशाकचक लालूचक अंगारी में आर्मी क्लब की ओर से लगातार दूसरे साल भी सबसे बड़ी प्रतिमा 25 फीट की सजायी गयी. यहां भव्य आयोजन की तैयारी की गयी. अध्यक्ष विष्णु यादव, धनंजय कुमार, राजाराम, राहुल कुमार, मोनू यादव, जितेंद्र राय, सौरभ कुमार, सन्नी मिरा, अनिमेष सिन्हा आदि लगे हैं. उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे प्रतिमा पूजन होगा. इसके बाद प्रसाद का वितरण होगा. शनिवार को संध्या छह बजे भोग वितरण होगा. रविवार को विसर्जन शोभायात्रा निकलेगी. इसमें अलग-अलग झांकी सजायी जायेगी. सच्चिदानंद नगर में लगा मेला, आज से सांस्कृतिक आयोजन व नाटक का मंचन सच्चिदानंद नगर स्थित सरस्वती मंदिर मैदान में मेला का आयोजन शुरू हो गया. शुक्रवार को पूजन के बाद बच्चों द्वारा सांस्कृतिक आयोजन होगा. 24 व 25 जनवरी को स्थानीय कलाकारों द्वारा क्रमश: टूअर व विद्रोही पागल नाटक का मंचन किया जायेगा. अध्यक्ष दिलीप मंडल ने बताया कि यहां 1997 से लगातार पूजन आयोजन हो रहा है. इससे पहले 1990 में शंकरपुर दियारा में शुरू हुआ था. उपाध्यक्ष आनंद कुमार, जीतेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष प्रमोद मंडल आदि लगे हैं. सिकंदरपुर पनहट्टा में सोना-चांदी से सजी मां सरस्वती सिकंदरपुर पानी टंकी में मेला की तैयारी पूरी कर ली गयी है, तो समीप के पनहट्टा में मां सरस्वती का भव्य दरबार सजाया गया है. भगवान श्रीकृष्ण मंदिर में मां सरस्वती की सजावट साेना-चांदी आभूषण से की गयी. संरक्षक सह पूर्व पार्षद सदानंद मोदी ने बताया कि यहां बच्चों द्वारा सांस्कृतिक आयोजन होगा. शनिवार को भंडारा का आयोजन होगा. बच्चों द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए सांस्कृतिक आयोजन किया जायेगा. इसमें स्वच्छता पर आधारित गीत प्रस्तुत किये जायेंगे. मां सरस्वती के प्रतिमा पंडाल देंगे स्वच्छता का संदेश वारसलीगंज स्थित स्वर्णकार सरस्वती मंदिर में समाज के युवाओं की ओर से इस बार स्वच्छता संदेश को लेकर अलग-अलग स्लोगन तैयार किया गया है. वहीं मोहद्दीनगर महारानी पूजा समिति की ओर से मां सरस्वती का भव्य पंडाल सजाया गया. यहां 14 फीट से ऊंची प्रतिमा सजायी गयी. अध्यक्ष सोनू साह ने बताया कि यहां नवीन पंडित ने मां की आकर्षक प्रतिमा बनायी है. यहां 10 साल से लगातार पूजा हो रही है. इसमें अधिकतर नवयुवक हैं. कलाकार सजायेंगे मां सरस्वती का दरबार दीपनगर समीप शारदा संगीत सदन में पूर्व प्राचार्य शंकर मिश्र नाहर व वर्तमान प्राचार्य शर्मिला नाहर के संचालन में कलाकार मां सरस्वती का दरबार सजायेंगे. यहां शास्त्रीय संगीत व नृत्य का आयोजन होगा. वहीं कला केंद्र में भी सादगीपूर्वक मां सरस्वती की पूजा होगी. यहां भी छात्र-छात्राएं अपनी कला की प्रस्तुति देंगे. इसके अलावा दुर्गाबाड़ी, साहेबगंज, परबत्ती, बंगीय साहित्य परिषद में साहित्यकार व प्रबुद्धजन पूजन का आयोजन करेंगे. सचिव अंजन भट्टाचार्य ने सारी तैयारी पूरी कर ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन