bhagalpur news. टीएमबीयू में दीक्षांत समारोह आज, 5117 छात्र-छात्राओं को मिलेगा डिग्री व सर्टिफिकेट

Updated at : 25 Apr 2025 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. टीएमबीयू में दीक्षांत समारोह आज, 5117 छात्र-छात्राओं को मिलेगा डिग्री व सर्टिफिकेट

टीएमबीयू का 48वां दीक्षांत समाराेह शुक्रवार काे टीएनबी काॅलेज स्टेडियम में हाेगा. कुलाधिपति आरिफ माेहम्मद खान इसकी अध्यक्षता करेंगे

विज्ञापन

भागलपुर

टीएमबीयू का 48वां दीक्षांत समाराेह शुक्रवार काे टीएनबी काॅलेज स्टेडियम में हाेगा. कुलाधिपति आरिफ माेहम्मद खान इसकी अध्यक्षता करेंगे. समाराेह में चार सत्राें के 182 छात्र-छात्राओं काे गाेल्ड मेडल व स्मृति पदक दिये जायेंगे. समारोह में कुल 5117 छात्र-छात्राओं काे डिग्री व सर्टिफिकेट दिया जायेगा.

उधर, कुलपति प्रो जवाहर लाल ने तैयारी को लेकर गुरुवार की शाम टीएनबी कॉलेज स्टेडियम में मॉकड्रिल किया. इसमें तैयारी से संबंधित एक-एक बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को रिहर्सल कराया. संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं से स्वागत गान व राष्ट्रगान को सुना. उन्होंने कार्यक्रम को लेकर दी गयी जिम्मेवारी की समीक्षा की. स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्यक्रम में कहीं त्रुटि या गलती नहीं हो. कहा कि टीएमबीयू के किसी भी दीक्षांत समाराेह में शामिल छात्राें की यह सबसे बड़ी संख्या है. उनके कार्यकाल में यह दूसरा दीक्षांत समाराेह है. गाेल्ड मेडल व स्मृति पदक कुलाधिपति देंगे. वह उन छात्राें सहित पीएचडी डिग्री धारकाें काे शपथ भी दिलायेंगे. कुलाधिपति के आने काे लेकर विवि ने तैयारी पूरी कर ली गयी है. विवि गेस्ट हाउस में थाेड़ी देर कुलाधिपति आराम भी करेंगे.

वहीं दूसरी ओर गुरुवार काे दिन में जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल व तैयारी का जायजा लिया. सुरक्षा संबंधित दिशा-निर्देश दिये. कॉलेज में प्रवेश करने वाले मुख्य द्वार को देखा.

विद्यार्थियों को आज सुबह से कॉलेजों में मिलेगा डिग्री

आयोजन काे लेकर छात्र-छात्राओं काे निर्धारित जगहाें से परिधान व एंट्री पास उपलब्ध करा दिया गया. समाराेह में सिर्फ गाेल्ड मेडल व स्मृति पदक दिए जायेंगे. आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि पीएचडी डिग्री धारकाें काे शुक्रवार काे बीएन काॅलेज में सुबह छह बजे से उपाधि दी जाएगी. उन छात्राें काे कुलाधिपति आयोजन में शपथ दिलायेंगे. बताया जा रहा है कि पीजी की डिग्री व सर्टिफिकेट बीएन काॅलेज, स्नातक की डिग्री व सर्टिफिकेट टीएनबी काॅलेज व मारवाड़ी काॅलेज से सुबह छह बजे से दिया जायेगा. जबकि सभी सभी वाेकेशनल व प्राेफेशनल काेर्स की डिग्री व सर्टिफिकेट टीएनबी काॅलेज से दिया जायेगा. टीएनबी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो एसएन पांडे ने बताया कि 18 काउंटर बनाये गये हैं, जहां से छात्र-छात्राओं की डिग्री प्रदान की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन