bhagalpur news. नवगछिया भाजपा में सोशल मीडिया में विरोधाभास आया सामने

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 15 Oct 2025 12:38 AM

विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है

विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है. भाजपा आलाकमान किसी भी परिस्थिति में बेहतर प्रदर्शन की जद्दोजहद में जुटा है, लेकिन पुलिस जिला नवगछिया भाजपा में अंतर्कलह सामने आने से भाजपा समर्थकों को परेशान कर दिया है. बता दें कि नवगछिया अनुमंडल में बिहपुर व गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र हैं. बिहपुर से भाजपा विधायक ई कुमार शैलेंद्र फिर से चुनावी दंगल में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं तो गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल का चुनावी टिकट समाचार लिखे जाने तक अटका हुआ है. बिहपुर भाजपा विधायक व उनके निकटतम कार्यकर्ता राजद से जदयू में आये पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल का टिकट जदयू से कंफर्म बता कर गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता से जिताने की अपील पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कर रहे हैं. ऐसे में पूर्व सांसद वरिष्ठ भाजपा नेता व 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे अनिल यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि अभी तक एनडीए से प्रत्याशी की सूची जारी भी नहीं हुई है, लेकिन पड़ोस के विधायक एक पूर्व सांसद को प्रत्याशी घोषित कर चुनाव जिताने की अपील कर रहे हैं. सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि गोपालपुर विधानसभा की जनता समझदार है. सोच समझ कर मतदान करने की क्षमता है. सोशल मीडिया में इस पोस्ट के बाद भाजपा समर्थकों में चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि, किसी पोस्ट की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन