bhagalpur news. सड़क हादसे में कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा की मौत, शव पहुंचा भागलपुर, शोक

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. सड़क हादसे में कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा की मौत, शव पहुंचा भागलपुर, शोक

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे प्रवीण सिंह कुशवाहा का उत्तर प्रदेश के कन्नौज के पास एक सड़क हादसे में शुक्रवार की देर शाम निधन हो गया था. उनका शव शनिवार रात को भागलपुर पहुंचा.

विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे प्रवीण सिंह कुशवाहा का उत्तर प्रदेश के कन्नौज के पास एक सड़क हादसे में शुक्रवार की देर शाम निधन हो गया था. उनका शव शनिवार रात को भागलपुर पहुंचा. कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता शोक में डूबे रहे. पटना से सीधे एंबुलेंस से सबसे पहले दीपनगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में शव को रखा गया. यहां कार्यकर्ता, समाजसेवी व उनके जानने वाले लोग अंतिम दर्शन किया. इसके बाद पटल बाबू रोड स्थित मकान पर प्रवीण सिंह कुशवाहा का शव को रखा गया. यहां भी लोगों ने अंतिम दर्शन किया. इसके बाद रात में ही उनके शव को पैतृक घर जिच्छो ले जाया गया. उधर, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष मुजफ्फर अहमद ने कहा कि रविवार को सुबह नौ बजे से अंतिम संस्कार के लिए शव यात्रा निकाली जायेगी. बताया जा रहा कि शुक्रवार को दिल्ली से विवाह समारोह से सड़क रास्ते लौट रहे थे. इसी क्रम में लखनऊ कन्नौज के पास दर्दनाक एक्सीडेंट हो गया. इस घटना में कार में सवार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल थे. इसमें प्रवीण सिंह कुशवाहा की साली भी घायल हुईं. उनका भतीजा भी गंभीर रूप से घायल हो गया था. कार चालक भी दुर्घटना में जख्मी हुआ था. प्रवीण सिंह कुशवाहा ने करीब एक माह पहले ही भागलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पद संभाला था. संगठन में उन्हें एक सक्रिय और जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेता के रूप में जाना जाता था. वे लगातार संगठन को मजबूत करने व नयी दिशा देने के लिए पहल कर रहे थे.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन