bhagalpur news. चैती नवदुर्गा कर्ण गढ़ मेला को लेकर कमेटी गठित

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. चैती नवदुर्गा कर्ण गढ़ मेला को लेकर कमेटी गठित

कर्ण वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा नाथनगर में आमसभा आयोजित की गयी. जिसका संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रसून लतांत व अध्यक्षता फाउंडेशन के सचिव प्रमोद सिन्हा ने किया

विज्ञापन

कर्ण वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा नाथनगर में आमसभा आयोजित की गयी. जिसका संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रसून लतांत व अध्यक्षता फाउंडेशन के सचिव प्रमोद सिन्हा ने किया. उन्होंने प्रशासन से अनुमति के लिए जारी संघर्ष की चर्चा करते हुए रोष प्रकट किया. कहा कि राज्य और केंद्र सरकार बिहार के सभी पारंपरिक मेलों के लिए अनुमति क्या करोड़ रुपए का अनुदान तक देती है, लेकिन कर्ण गढ़ के मेले को कोई सहयोग तो दूर सरकारी अनुमति तक नहीं दी जाती है. नतीजा यह हुआ है कि मेला के सदा के लिए रुक जाने की नौबत आ गई है. यह मेला स्थानीय लाखों बच्चों, युवाओं, स्त्रियों और बुजुर्गों के लिए हर्ष और उत्साह का संचार करने वाला मेला रहा है. संजय कुमार यादव ने प्रस्ताव को पेश किया. उनके मुताबिक आमसभा में कई प्रस्ताव पारित किए गए. जिसे आम सहमति से स्वीकार कर लिया गया. प्रस्ताव के मुताबिक सरकार चैती नवदुर्गा कर्ण गढ़ मेला के लिए 20 दिन की अवधि के लिए स्वीकृति दे. सर्व सम्मति से चैती मेला समिति के इस साल के लिए अध्यक्ष विजय कुमार यादव को नियुक्त किया गया. उनकी अध्यक्षता में 11 सदस्यों की समिति गठित की गई. यह मेला समिति 18 मार्च से शुरू होने वाले चैती मेला का संचालन करेगी. बिहार प्रदेश नागरिक विकास परिषद के प्रांतीय सचिव प्रो रतन कुमार मंडल ने आश्वस्त किया कि मेले की कामयाबी के लिए हर तरह के सहयोग करेंगे. आम सभा को संदीप, लखन, फिरोज पप्पू दलानिया, अमृतलाल, बबलू पंडित, माना पंडित, अधिवक्ता गणेश दास और परमानंद यादव ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन