ePaper

Bhagalpur news मुरारका कॉलेज में शुरू होगी कॉमर्स की पढ़ाई

Updated at : 04 Jan 2026 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news मुरारका कॉलेज में शुरू होगी कॉमर्स की पढ़ाई

नया साल सुलतानगंज के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी लेकर आया है. मुरारका कॉलेज में अब स्नातक स्तर पर वाणिज्य (कॉमर्स) की पढ़ाई शुरू होने जा रही है.

विज्ञापन

नया साल सुलतानगंज के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी लेकर आया है. मुरारका कॉलेज में अब स्नातक स्तर पर वाणिज्य (कॉमर्स) की पढ़ाई शुरू होने जा रही है.यह शैक्षणिक इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है. हजारों छात्र-छात्राओं के भविष्य को नयी दिशा मिलेगी. कॉमर्स संकाय की मांग सुलतानगंज विधायक प्रो ललित नारायण मंडल के सतत और सार्थक प्रयास से पूरी हुई है. दो शिक्षकों के तत्काल योगदान का निर्देश से कॉलेज में कॉमर्स की पढ़ाई का मार्ग प्रशस्त हो गया है. अब छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए 25 किलोमीटर दूर भागलपुर जाने की मजबूरी नहीं रहेगी. प्रभात पड़ताल में शनिवार को बच्चों ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव बताया है. छात्रा गायत्री कुमारी और झुनी कुमारी ने कहा कि अब लड़कियों के लिए कॉमर्स की पढ़ाई सुलभ हो जायेगी. रोमा कुमारी और कोमल कुमारी का कहना है कि स्नातक स्तर पर कॉमर्स की पढ़ाई शुरू होने से रोजगार के नये अवसर खुलेंगे और आधुनिक युग की मांग के अनुरूप करियर विकल्प मिलेंगे. छात्र राजहंस कुमार और विक्की कुमार ने कहा कि कॉमर्स संकाय की शुरुआत से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा. प्रावईट ट्यूटर निरंजन कुमार ने बताया कि कॉमर्स स्ट्रीम से पढ़ाई करने के बाद अकाउंटेंट, चार्टर्ड अकाउंटेंट, मार्केटिंग प्रोफेशनल, वित्तीय विश्लेषक, मैनेजर और निवेश बैंकर जैसे कई करियर विकल्प उपलब्ध हैं. कॉलेज में कॉमर्स की पढ़ाई शुरू होने की खबर से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल है. सभी ने इसे क्षेत्र के लिए नये साल की सबसे बड़ी शैक्षणिक सौगात बता विधायक के प्रयास की सराहना की है कॉलेज के शिक्षक डॉ नागेंद्र तिवारी ने बताया कि कॉमर्स विषय शुरू होने से वाणिज्य के विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा और महाविद्यालय में शिक्षा के नये आयाम स्थापित होंगे. विधायक के प्रयास से कुलपति ने कॉमर्स विषय में दो शिक्षक भेजे हैं. इससे मुरारका महाविद्यालय की शैक्षणिक स्थिति और अधिक मजबूत होगी. मौके पर प्राचार्य डॉ कौशलेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ मुकेश कुमार, डॉ राजीव कुमार रंजन, डॉ मनोज कुमार पांडे, डॉ रोहित कुमार, डॉ आशीष कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ चैतन्य प्रकाश, डॉ शुभम कुमार, डॉ प्रकाश कुमार, डॉ अपूर्व, डॉ सुमन, डॉ अमित कुमार प्रभाकर, डॉ अरुण कुमार, डॉ अवधेश, डॉ स्वीटी कुमारी, डॉ दुर्गा कुमारी, डॉ सीमा कुमारी, डॉ नमिता कुमारी सहित छात्र-छात्राओं ने हर्ष व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन