ePaper

bhagalpur news. बाढ़ वाले इलाके में गणना प्रपत्र का जल्द करें संग्रहण, बीएलओ को प्रदान करें नेतृत्व

Updated at : 07 Jul 2025 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. बाढ़ वाले इलाके में गणना प्रपत्र का जल्द करें संग्रहण, बीएलओ को प्रदान करें नेतृत्व

भारत निर्वाचन आयोग, नयी दिल्ली के उपनिर्वाचन आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी व सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने क्षेत्र में बीएलओ को नेतृत्व प्रदान करें.

विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग, नयी दिल्ली के उपनिर्वाचन आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी व सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने क्षेत्र में बीएलओ को नेतृत्व प्रदान करें. बाढ़ वाले इलाके में गणना प्रपत्र जल्द संग्रहण कर लिया जाये और निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मल्टीपल लॉगिंग को समझें. इससे अपने बीएलओ व कर्मियों को अवगत कराएं और अपलोडिंग कार्य में तेजी लाएं. अभी 15 दिन शेष हैं, जबकि सोमवार शाम तक तीन करोड़ गणना प्रपत्र संग्रहित किये जा चुके हैं. आयोग बिहार में चल रहे कार्य से पूर्णतया संतुष्ट है. यह बहुत बड़ा अभियान है और एक चुनौती भी. इसे ससमय पूरा करना हमारा लक्ष्य है. भागलपुर व बांका जिले के सभी 12 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में किये जा रहे कार्य पर उपनिर्वाचन आयुक्त ने संतुष्टि जतायी. उन्होंने दोनों जिला निर्वाचन पदाधिकारी व सभी 12 निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्य की प्रशंसा की. उन्होंने सोमवार को भागलपुर के समीक्षा भवन में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत किये जा रहे गणना प्रपत्र का वितरण, संग्रहण व अपलोड करने की कार्रवाई की समीक्षा की. भागलपुर जिला में किये जा रहे कार्य के संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी द्वारा पीपीटी के माध्यम से विधानसभा वार कार्य से उपनिर्वाचन आयुक्त को अवगत कराया गया. गोपालपुर के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह ने बताया कि उनके यहां 265 बीएलओ हैं. 2,19,250 गणना प्रपत्र वितरण किये गये हैं. अभी तक 45,000 फॉर्म अपलोड कर लिया गया है. बिहपुर, सुलतानगंज, पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर व नाथनगर के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने बारी-बारी से अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में किये गये कार्य व इसीआइ के पोर्टल पर अपलोड करने की स्थिति से अवगत कराया. बांका जिला के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी नवदीप शुक्ल व सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ऑनलाइन उपस्थित थे. अमरपुर, धोरैया, बांका, कटोरिया व बेलहर के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने अपने-अपने क्षेत्र की अपडेट स्थिति से अवगत कराया. उप निर्वाचन आयुक्त का अभिनंदन जिलाधिकारी डॉ चौधरी ने पौधा व रेशमी अंगवस्त्र भेंट कर किया. धन्यवाद ज्ञापन डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन