ePaper

bhagalpur news. भागलपुर सिटी में सफाई व्यवस्था होगी जोन वाइज, चार जोन में बहाल होंगी चार एजेंसियां

Updated at : 18 Jan 2026 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. भागलपुर सिटी में सफाई व्यवस्था होगी जोन वाइज, चार जोन में बहाल होंगी चार एजेंसियां

भागलपुर सिटी में सफाई व्यवस्था को बेहतर और प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम अब जोन वाइज सफाई एजेंसियों की बहाली करेगा.

विज्ञापन

भागलपुर सिटी में सफाई व्यवस्था को बेहतर और प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम अब जोन वाइज सफाई एजेंसियों की बहाली करेगा. इसके तहत शहर के चारों जोन में अलग-अलग चार सफाई एजेंसियों को जिम्मेदारी सौंपी जायेगी. यह निर्णय शनिवार को नगर आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित शहर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा बैठक में लिया गया. नगर निगम को जैसे ही संबंधित गाइडलाइन प्राप्त हुई, वैसे ही सफाई एजेंसियों की नये सिरे से बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. नगर निगम के सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी शशिभूषण सिंह ने बताया कि सफाई व्यवस्था से जुड़े सभी आंकड़ों काे समेकित कर लिया गया है. इन आंकड़ों को पार्षदों के समक्ष रखा जायेगा. पार्षदों से राय लेने के बाद प्रस्ताव को विभाग को भेजा जायेगा. उन्होंने बताया कि विभाग से तकनीकी सेंशन मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जायेगी. टेंडर निष्पादन के बाद सभी प्रक्रियाएं पूरी कर सफाई एजेंसियों की बहाली कर ली जायेगी. बैठक में कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, सभी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे. नगर आयुक्त के निर्देश पर अफसर रात-दिन जुटे, बजट मॉडल और नाले-सुधार में तेजी बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने चार साल के आरएफपी मॉडल का पीपीटी प्रस्तुति के जरिये अवलोकन किया. इसमें कुल बजट 2 अरब 78 करोड़ रुपये दिखा, जबकि आयुक्त ने इसे 1 अरब 60 करोड़ रुपये के अंदर तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने साफ कहा कि चाहे रात-दिन काम करना पड़े या कोई भी उपाय अपनाना पड़े, रिपोर्ट समय से प्रस्तुत होनी चाहिए. इसके बाद निगम सभागार में अफसर देर रात तक नये आरएफपी मॉडल को तैयार करने में जुटे रहे. इसी क्रम में तातारपुर गोदाम में 200 खराब ठेलों की मरम्मत का काम भी तेजी से जारी रहा. इनमें से 50 ठेलों को मात्र दो दिन में रिपेयर कर तैयार किया गया. शनिवार की देर रात तक कार्य जारी रहा. नगर आयुक्त ने भीखनपुर और मुंदीचक इलाके का किया निरीक्षण नगर आयुक्त ने शनिवार सुबह भीखनपुर के तीन नंबर गुमटी और मुंदीचक डिक्सन मोड़ का निरीक्षण किया निरीक्षण में नाले में जाम पाया गया. मौके पर जोनल प्रभारी मनोज चौधरी को बुलाकर तत्काल नाला साफ करने का निर्देश दिया गया. इस कार्रवाई के बाद नाला साफ कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन