Bhagalpur news चिराग इलेवन ने ट्रिपल एक्स को हरा एसपीएल टी-10 टूर्नामेंट का जीता खिताब

उच्च विद्यालय मथुरापुर के खेल मैदान में आयोजित एसपीएल टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को ट्रिपल एक्स कहलगांव और चिराग इलेवन कहलगांव के बीच खेला गया.
कहलगांव उच्च विद्यालय मथुरापुर के खेल मैदान में आयोजित एसपीएल टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को ट्रिपल एक्स कहलगांव और चिराग इलेवन कहलगांव के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में चिराग इलेवन ने ट्रिपल एक्स को तीन विकेट से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रिपल एक्स कहलगांव की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 202 रनों का स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिराग इलेवन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 14.1 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया. फाइनल मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए विकास पटेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया. पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले रॉबिन को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया. मैच में अंपायर अरशद अली और नजरुल इस्लाम रहे, जबकि सुमन सहयोगी के रूप में मौजूद रहे. कमेंट्री संजीव पाठक, अमित चौबे, अनिल राय और डेविड ने की. फाइनल मैच में मुख्य अतिथि पीरपैंती के पूर्व विधायक अमन पासवान, पूर्व मुखिया जैनेंद्र कुमार, जयनाथ महतो, व्यवस्थापक साजन कुमार ने संयुक्त रूप से विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड देकर पुरस्कृत किया.
आजाद चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता बना विक्रमशिला क्रिकेट क्लब
गोराडीह प्रखंड के बड़ी जमीन स्थित शिव शक्ति खेल मैदान में आजाद चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को रोमांचक रहा. फाइनल मैच में विक्रमशिला क्रिकेट क्लब ने मिर्जापुर सबौर की टीम को हरा कर खिताब अपने नाम कर लिया.टॉस जीतकर मिर्जापुर की टीम ने विक्रमशिला टीम को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए विक्रमशिला क्रिकेट टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 259 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिर्जापुर (सबौर) की टीम ने जोरदार प्रयास किया, लेकिन 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 247 रन ही बना सकी. विक्रमशिला की टीम ने मुकाबला 12 रन से जीत लिया. सत्तो खान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सचिन राजपूत को मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया. फाइनल मैच का उद्घाटन खुटाहा पंचायत के मुखिया देवेंद्र यादव ने किया. विजेता टीम को मुरहन जमीन पंचायत के मुखिया विजय कुशवाहा, मुरहन जमीन पंचायत के सरपंच प्रभास कुमार सिंह, नदियामा पंचायत के सरपंच रमेश मंडल, पूर्व मुखिया विजय मंडल, गोराडीह के पूर्व उप प्रमुख प्रतिनिधि पंकज कुमार मंडल, पूर्व सरपंच मुनीलाल मंडल, कृष्ण देव यादव, राकेश कुमार तथा धर्मेंद्र साह ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. मैदान में काफी संख्या में मौजूद खेल प्रेमियों ने पूरे मैच का आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




