bhagalpur news. नहाय-खाय के साथ चैती छठ आज से

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. नहाय-खाय के साथ चैती छठ आज से

नहाय-खाय के साथ रविवार को चैत्र माह में लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू हो जायेगा.

विज्ञापन

नहाय-खाय के साथ रविवार को चैत्र माह में लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू हो जायेगा. इसे लेकर शहर के प्रमुख तटों बरारी पुल घाट, सीढ़ी घाट आदि पर जिले के अलावा आसपास जिले के श्रद्धालु अर्घ देंगे. नहाय खाय के दिन रविवार को सभी व्रती कद्दू-भात को सात्विक ढंग से तैयार कर ग्रहण करेंगे. पास-पड़ोस के लोगों को भी प्रसाद के रूप में वितरण करेंगे. खरना पर व्रती रखेगी उपवास सोमवार को सभी व्रती प्रसाद तैयार के लिए गेहूं धोकर धूप में सुखायेगी और उखली में खुद ही कूटेगी और पीसेगी. खरना को लेकर व्रती उपवास रखेंगी और शाम को खीर-पूड़ी व फल का भोग भगवान सूर्य को लगायेंगी. इसके बाद व्रती भोजन ग्रहण करेगी और प्रसाद का वितरण करेगी. मंगलवार को भगवान सूर्य को सायं कालीन अर्घ अर्पित किया जायेगा. इस दिन व्रती दिनभर उपवास रखेगी और शाम को पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ देगी. फिर दूसरे दिन बुधवार को उजाला होने से पहले ही व्रती व श्रद्धालु गंगा तट, पोखर-तालाब के पास पहुंच जायेंगे और उदीयमान सूर्य को अर्घ देंगे. इसके बाद छठ पर्व का समापन हो जायेगा.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन