जिले के 13 केंद्रों पर सात जून को होगी सीईटी-बीएड प्रवेश परीक्षा
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 04 Jun 2026 11:38 AM
विज्ञापन
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर बैनर तले सीईटी-बीएड 2026 प्रवेश परीक्षा सात जून को आयोजित किया जायेगा
विज्ञापन
भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर बैनर तले सीईटी-बीएड 2026 प्रवेश परीक्षा सात जून को आयोजित किया जायेगा. इसे लेकर जिले में 13 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली हैं. जिला प्रशासन से जारी आदेश में परीक्षा सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होगी. इसमें कुल 8016 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे.सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था
जिलाधिकारी ने निर्देश जारी कर कहा कि परीक्षा केंद्रों के लिए स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. परीक्षा केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है. साथ ही केंद्रों में प्रवेश करने वाले छात्र-छात्राओं का वीडियोग्राफी से निगरानी की जायेगी. परीक्षा केंद्रों से 100 मीटर की दूरी तक प्रतिबंधित रहेगा. किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं है.ये केंद्रों पर होगी परीक्षा
परीक्षा को लेकर टीएनबी कालेज, मारवाड़ी कालेज, बीएन कालेज, बाल्डविन चाइल्ड स्कूल, इंटर लेवल उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल, मुस्लिम माइनारिटी डिग्री काॅलेज, महादेव सिंह काॅलेज, इंटर लेवल मारवाड़ी पाठशाला, जिला स्कूल, राजकीय बालिका इंटर स्कूल, मोक्षदा गर्ल्स इंटर स्कूल, एसएम कालेज व टीएनबी लाॅ कॉलेज को केंद्र बनाया गया है. परीक्षा के सफल संचालन के लिए आठ जोन में विधि व्यवस्था का संधारण किया गया है.
टीएमबीयू स्तर पर बनायी गयी उड़नदस्ता टीम
बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर टीएमबीयू के नोडल पदाधिकारी डॉ मुश्फिक आलम ने भी विवि स्तर पर सभी केंद्रों पर 13 पर्यवेक्षक की तैनाती की गयी है. साथ ही दस अधिकारियों की उड़नदस्ता की टीम बनायी है. बारी-बारी से सभी केंद्रों का अलग-अलग टीम औचक जांच करेगी. वहीं, परीक्षा को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पर्यवेक्षकों, उड़नदस्ता की टीम, स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की बैठक हाेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










